Box Office Estimate: एडवांस बुकिंग में नानी की The Paradise ने चौंकाया, ओपनिंग डे पर 100 करोड़ पार?

Published on 24 सित॰ 2026

The Paradise Opening Day Box Office Estimate: द पैराडाइज फिल्म के ओपनिंग डे पर कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. फिल्म के टीजर और ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था. अब इस फिल्म को ओपनिंग डे पर एडवांस बुकिंग में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं फिल्म को अगर पहले दिन बढ़िया रिस्पॉन्स मिल जाता है तो सुपरस्टार नानी के करियर में ये फिल्म रिकॉर्ड मेकिंग साबित हो सकती है.

द पैराडाइज फिल्म को लेकर जैसे शुरुआती रुझान आ रहे हैं उससे ऐसा लग रहा है कि रिलीज के पहले दिन अपनी कमाई से ये फिल्म सभी को चौंका सकती है और 2026 के कुछ रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर सकती है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में पहले ही गेम चेंजर, पेड्डी और गुंटुर कारम जैसी फिल्मों के प्री सेल्स टिकट्स को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि फिल्म ओजी, देवरा, सालार और कल्कि जैसी फिल्मों से पीछे रह गई है. फिल्म के बुक माई शो के जरिए 941 हजार टिकट्स बिके हैं जो इसे एक अलग ही लीग में लाकर खड़ा करता है.

क्या द पैराडाइज पार कर रही 100 करोड़?

साउथ सुपरस्टार नानी के करियर में कभी भी ओपनिंग डे पर इतने ज्यादा टिकट्स नहीं बिके हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तो कमाल कर ही लिया है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दुनियाभर में वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 60 करोड़ रुपये पार कर लिए हैं. अगर सबकुछ ठीक रहता है तो फिर ये फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पहले दिन 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आ रहा है कि सिर्फ नेट कलेक्शन के मामले में ही ये फिल्म 60 करोड़ पार कर ले जाएगी और नेट साल 2026 की टॉप 6 फिल्मों में अपनी जगह बना ले जाएगी.

ये भी पढ़ें- नादान परिंदे बैठ जा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को किया रोस्ट, शाहरुख खान के साथ वीडियो वायरल

कितना है नानी की द पैराडाइज का बजट?

द पैराडाइज की बात करें तो इसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं. वहीं फिल्म में कयाडु लोहार, राघव जुयाल, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी भी नजर आएंगी. वहीं फिल्म 24 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इसका अनुमानित बजट 150 करोड़ से 200 करोड़ के बीच माना जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो जैसा अनुमान फिल्म के ओपनिंग डे को लेकर लगाया जा रहा है उसके मुताबिक ये फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही पूरा बजट रिकवर कर सकती है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button