Breaking News Today LIVE Updates: हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज और 4 में येलो अलर्ट

Published on 11 अग॰ 2026

Breaking News Today LIVE Updates: आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी. झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे पर आज बंद का असर देखने को मिल सकता है.

Breaking News Today LIVE Updates: आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी. झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे पर आज बंद का असर देखने को मिल सकता है.

author-image

New Update

Breaking Live Updates

Breaking News Today LIVE Updates: संसद में मानसून सत्र चल रहा है. आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इससे पहले सुबह 9:30 बजे संसद भवन परिसर के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में NDA संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक होगी. वहीं, झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे पर आज बंद का असर देखने को मिल सकता है. छात्र आंदोलन के समर्थन में BJP ने ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संतकबीरनगर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह जिले को करीब 684 करोड़ रुपये की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. 

सभी छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ...

  • Aug 11, 2026 11:53 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने EC को भेजा नोटिस, वोटर लिस्ट से हटे लोगों की अपील पर सुनवाई को कहा

    सुप्रीम कोर्ट ने भारत के चुनाव आयोग (ECI) को उन लोगों की अपील के निपटारे की जानकारी देने का निर्देश दिया है, जिनके नाम पश्चिम बंगाल में ECI की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे. 

    CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ECI को नोटिस भी जारी किया है. यह नोटिस कांग्रेस (INC) नेता अधीर रंजन चौधरी की याचिका पर जवाब मांगने के लिए जारी किया गया है, जिसमें पश्चिम बंगाल के हर ब्लॉक में SIR ट्रिब्यूनल बनाने और अपीलों का समय पर निपटारा करने की मांग की गई है.

    The Supreme Court has directed the Election Commission of India (ECI) to submit details of the disposal of a number of appeals filed by persons whose names have been deleted from the voter rolls in the ECI’s special intensive revision (SIR) exercise in West Bengal.

    A bench led… pic.twitter.com/ixlP64ftOw

    — ANI (@ANI) August 11, 2026
  • Aug 11, 2026 11:31 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज और 4 में येलो अलर्ट

    हिमाचल में मानसून से आफत जारी है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 5 जिलों में ऑरेंज और 4 में येलो अलर्ट भी जारी हुआ है.

  • Aug 11, 2026 11:21 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: सातारा: पुणे-सातारा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौत 

    सातारा जिले में पुणे-सातारा हाईवे पर शिरवळ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे आयशर ट्रक से जा टकराई। हादसे में मावळ और तळेगांव दाभाड़े इलाके के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान वेदांत वारिंगे, सोनलिंग ठाकूर, आदित्य गरुड़ और निखिल राऊत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार सातारा की ओर जा रही थी। शिरवळ में होटल शिवालय के सामने मंगलवार तड़के करीब 1:15 बजे यह हादसा हुआ।

  • Aug 11, 2026 10:55 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: गाजियाबाद में बिल्डिंग ढहने से सीएम योगी ने लिया संज्ञान

    गाजियाबाद में बिल्डिंग ढहने से हुए हादसे से संबंधित मामले में सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए. साथ ही मुख्यमंत्री ने की घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

  • Aug 11, 2026 10:37 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: NDA सांसदों ने संसद में निकाला मार्च

    NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ मार्च किया. BJP सांसद अरुण गोविल ने कहा कि अब जब हम बहस के लिए तैयार हैं, तो वे इससे भाग रहे हैं. विपक्ष बहुत गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है.

  • Aug 11, 2026 10:12 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: संसद में NDA सांसद करेंगे मार्च

    NDA सांसद विपक्ष के खिलाफ प्लेकार्ड लेकर संसद के मकर द्वार की ओर मार्च करेंगे. उनका आरोप है कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, जबकि सरकार ने साफ कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं.

    NDA MPs will march towards Parliament's Makar Dwar carrying placards against the Opposition, alleging that they are running away from discussion despite the government stating that HM Amit Shah is ready for discussion on the student protests issue.

    — ANI (@ANI) August 11, 2026
  • Aug 11, 2026 09:31 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: हॉस्पिटल में देवेंद्र नाथ महतो से मिले स्वास्थ्य मंत्री

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सदर अस्पताल पहुंचे और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो व अन्य युवाओं से मुलाकात की. ये सभी कल राज्य विधानसभा के बाहर दिन भर चले विरोध प्रदर्शन के बाद रांची के अस्पताल में भर्ती कराए गए थे.

    Jharkhand Health Minister Dr Irfan Ansari reached Sadar Hospital and met Student leader Devendra Nath Mahto and other youths, who have been admitted to the Hospital in Ranchi following a day-long protest outside the State Assembly yesterday.

    (Source: Irfan Ansari/'X') pic.twitter.com/0NSKn0z3gX

    — ANI (@ANI) August 11, 2026
  • Aug 11, 2026 09:11 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: रांची में बीजेपी ने बुलडोजर से किया विरोध प्रदर्शन

    झारखंड बंद के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया. 

    #WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi | Jharkhand BJP has called for a statewide bandh today, protesting the police action against students during the JPSC-JSSC protest in Ranchi yesterday.

    Visuals from Harmu Chowk, Ranchi. pic.twitter.com/8azkFn2mbf

    — ANI (@ANI) August 11, 2026
  • Aug 11, 2026 09:03 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: सड़क पर उतरी बीजेपी

    रांची में रांची के हरमू चौक पर बीजेपी के कार्यकर्ता उतर आए हैं. बीजेपी के एक कार्यकर्ता का कहना है कि कल 'काला दिन' था. आज बीजेपी खुलकर विरोध में सड़कों पर उतरी है. कल भी हम छात्रों के लिए CM आवास का घेराव करने निकले थे, जबकि वे विधानसभा का घेराव करने की कोशिश कर रहे थे; नतीजतन, हमारे सभी विधायकों, प्रतिनिधियों और नेताओं को रात 8 बजे तक होटवार में नज़रबंद कर दिया गया. आज, उस घटना से उपजे आक्रोश के कारण हम जोरदार बंद का पालन कर रहे हैं; हम छात्रों को कोई नुकसान नहीं होने देंगे. 

    #WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi | Jharkhand BJP has called for a statewide bandh today, protesting the police action against students during the JPSC-JSSC protest in Ranchi yesterday.

    Visuals from Harmu Chowk, Ranchi. pic.twitter.com/8azkFn2mbf

    — ANI (@ANI) August 11, 2026
  • Aug 11, 2026 08:59 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: BJP का 'झारखंड बंद’ शुरू, JPSC-JSSC विरोध-प्रदर्शन में लाठीचार्ज के विरोध में किया था बंद का आह्वान 

    कल रांची में JPSC-JSSC विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर चुके हैं.

    #WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi | Jharkhand BJP has called for a statewide bandh today, protesting the police action against students during the JPSC-JSSC protest in Ranchi yesterday.

    Visuals from Harmu Chowk, Ranchi pic.twitter.com/7UuH4OX1aF

    — ANI (@ANI) August 11, 2026
  • Aug 11, 2026 08:23 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: लाल किले के पास 21 तोपों की सलामी का अभ्यास शुरू

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले, भारतीय सेना के जवान लाल किले के पास दंगल पार्क में 21 तोपों की सलामी का अभ्यास कर रहे हैं.

    #WATCH | Delhi: Ahead of the Independence Day celebrations in the national capital, Indian Army personnel rehearse a 21 Gun salute at Dangal Park near the Red Fort. pic.twitter.com/XzvKIuUefF

    — ANI (@ANI) August 11, 2026
  • Aug 11, 2026 08:22 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: शिव मंदिरों में गूंजा बोल बम


    यूपी के बुलन्दशहर में सावन शिवरात्रि पर बरसौ शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया.

    #WATCH | Bulandshahr, Uttar Pradesh: Devotees offer prayers and perform Jalabhishek on Sawan Shivratri at the Barasau Shiv Temple. pic.twitter.com/pLWEAywGMJ

    — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 11, 2026
  • Aug 11, 2026 08:21 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: राजौरी में बह गई सर्कुलर रोड


    जम्मू कश्मीर के राजौरी में अचानक आई बाढ़ में अहम सर्कुलर रोड बह गई, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को लंबे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है.

    #WATCH | Rajouri, J&K: Flash floods wash away vital Circular Road, forcing residents and commuters to use longer alternative routes. pic.twitter.com/PiXvb5ltWE

    — ANI (@ANI) August 11, 2026
  • Aug 11, 2026 07:50 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: गाजियाबाद में गिरी 3 मंजिला इमारत

    दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सोमवार देर रात 3 मंजिला हार्डवेयर की दुकान की छत गिर गई. लोनी के गुलाब वाटिका मार्केट में दुकान हादसा हुआ. रेस्क्यू अभियान चलाकर 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके अलावा 32 वर्षीय मुकेश यादव को दिल्ली के GTB अस्पताल रेफर कर दिया गया.   

  • Aug 11, 2026 07:49 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आया भूकंप

     महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के लगातार 2 झटके महसूस किए गए. पहला 3.2 और दूसरा झटका 3.4 रिक्टर स्केल पर रहा. हालांकि कोलंबिया में भीषण भूकंप को देखते हुए लोगों में डर है. प्रशासन ने सतर्क है. 

  • Aug 11, 2026 07:47 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: 11 बजे से शुरू होगी संसद

    संसद में मानसून सत्र चल रहा है. आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इससे पहले सुबह 9:30 बजे संसद भवन परिसर के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में NDA संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक होगी