CG Hunger Strike: सूरजपुर में सड़क की मांग को लेकर भूख हड़ताल, 15 KM पैदल चलकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण

Published on 10 सित॰ 2026

CG Hunger Strike: सूरजपुर जिले के परसिया ग्राम पंचायत में सड़क और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। करीब एक सप्ताह तक भूख हड़ताल (CG Hunger Strike) के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण सोमवार को करीब 15 किलोमीटर पैदल चलकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द समाधान की मांग की।

एक सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे थे ग्रामीण

ग्रामीणों के मुताबिक, परसिया गांव में लंबे समय से सड़क की हालत खराब है। (CG Hunger Strike) इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण (Road Construction) की मांग को लेकर कई बार शिकायत और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया और करीब एक सप्ताह तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। जब इसके बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हुई तो ग्रामीण पैदल ब्लॉक मुख्यालय के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: CG Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में 2 दिन में स्वाइन फ्लू के 85 नए मरीज, 344 पहुंचा आंकड़ा, रायपुर में सबसे ज्यादा केस

15 किलोमीटर पैदल चलकर अधिकारियों से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने करीब 15 KM की दूरी पैदल तय की। इसके बाद जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों (CG Hunger Strike) ने सड़क के साथ क्षेत्र की अन्य बुनियादी सुविधाओं (Basic Facilities) को लेकर भी जल्द कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजमर्रा के आवागमन के साथ ही ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: LNIPE Gwalior students Protest: LNIPE ग्वालियर में छात्रों का प्रोटेस्ट, गुवाहाटी में छात्रा की मौत, रेसकोर्स रोड पर चक्काजाम, कैंडल मार्च

विकास निधि को लेकर भी उठाए सवाल

आंदोलन कर रहे ग्रामीणों (CG Hunger Strike) ने विकास निधि (Development Fund) के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली राशि का अपेक्षित लाभ परसिया ग्राम पंचायत को नहीं मिल रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सवाल किया कि जब वे एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे थे, तो उनकी मांगों पर पहले गंभीरता से सुनवाई क्यों नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: Chhatron Ki Goonj Indore: इंदौर में 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम, Rahul Gandhi स्टूडेंट्स से बोले- वीडियो बनाकर हम तक पहुंचाएं अपनी बात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विधानसभा क्षेत्र का मामला

परसिया ग्राम पंचायत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विधानसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों (CG Hunger Strike) के 15 KM पैदल ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण और मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Bhopal: मेधावी बच्चों के लिए सरकार की नई पहल, श्रमिक परिवारों के छात्रों को मिलेगी ₹7,500 की मदद