Chery Jetour T2 फेसलिफ्ट Traveller 7 चीन में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स - chery jetour t2 facelift traveller 7 launched in china

Published on 25 सित॰ 2026

Jetour J2 Facelift: Chery Jetour T2 फेसलिफ्ट (Traveller 7) को चीन में ICE और PHEV दोनों वर्जन में कई अपडेट्स ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Chery Jetour T2 फेसलिफ्ट को चीन में ICE और PHEV दोनों वर्जन के लिए कई अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। चीन में इस अपडेटेड मॉडल को Traveller 7 नाम के बेचा जाएगा। फेसलिफ्ट होने के बाद भी इसका मौजूदा Traveller मॉडल इसी के साथ-साथ चीन के मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

डिजाइन और अपडेट

मौजूदा मॉडल के रग्ड की तुलना में Chery Jetour J2 फेसलिफ्ट ज्यादा रिफाइंड डिजाइन अपनाता है। इसके अपडेट में नए गोल हेडलाइट्स शामिल हैं जो मौजूदा मॉडल में दिखने वाले स्कवायर यूनिट्स की जगह लेता है। ग्रिल पर दिखने वाले JETOUR बैजिंग को कम कर दिया गया है और इसे बोनट पर ट्रांसफर कर दिया गया है। अब ग्रिल में एक फुल-चौड़ाई वाली LED स्ट्रिप दी गई है जो दोनों हेडलाइट्स को आपस में जोड़ती है।

फ्रंट बंपर और साइड प्रोफाइल

मौजूदा मॉडल में इस्तेमाल किए गए रग्ड और बाहर निकले हुए बंपर की जगर एक सीमलेस फ्रंट बंपर दिया गया है। इसका फिनिश भी ब्लैक कलर के बदल बॉडी-कलर का कर दिया गया है। एक बड़ा एयर इंटेक देखा जा सकता है जबकि ऑफ-रोड लाइट्स औऱ टो हुक्स जैसे फीचर्स को हटा दिया गया है। साइड प्रोफाइल काफी हद तक पहले जैसा ही है जिसमें बॉडी-कलर व्हील आर्च जैसे कुछ ही बदलाव शामिल हैं।

रियर डिजाइन और फीचर्स

रियर में Jetour J2 फेसलिफ्ट में 3D-स्टाइल के चार-पॉइंट वाले टेललाइट्स दिए गए हैं। अपडेट में नया रियर स्पॉइलर, एक रिफ्रेश्ड बंपर और एक स्मूथर D-पिलर ट्रिम शामिल हैं। रियर यूटिलिटी स्टोरेज बॉक्स, बूट डोर हैंडल और रियर बंपर अब बॉडी कलर के हैं।

केबिन और डैशबोर्ड डिजाइन

अंदर की तरफ Jetour J2 फेसलिफ्ट एक साफ-सुथरा और आधुनिक लुक देने पर ध्यान देता है। इसके नए डैशबोर्ड पर दोनों तरफ दो वर्टिकल एयर वेंट्स दिए गए हैं। साथ ही, सेंटर कंसोल को भी अपडेट किया गया है जिस पर फिजिकल कंट्रोल्स दिए गए हैं। इनमें एसी कंट्रोल्स और 7 ड्राइव मोड के लिए एक रोटरी सेलेक्टर शामिल हैं।

क्या-क्या मिले फीचर्स?

ग्राहक XWD ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के लिए X-Mode बटन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सेंटर कंसोल Qi वायरलेस चार्जर के साथ दो स्मार्टफोन होल्डर भी दिए गए हैं। इसमें 15.6 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंस सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले जैसे फीचर्स को पहले की तरह ही रखा गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Jetour J2 फेसलिफ्ट का बेस वेरिएंट 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल चार सिलिंडर इंजन के साथ आता है। यह इंजन 184PS की पावर और 290nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। बेस वेरिएंट फ्रंट-व्हील ड्राइव कॉंफिगरेशन में पेश किया गया है।

बाकी सभी पेट्रोल वेरिएंट 2.0 लीटर इंजन का इस्तेमाल करते हैं जो 254PS की पावर और 390nm का टॉर्क देता है और सभी में AWD मिलता है। इसके टॉप-वेरिएंट में अब 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया गया है।

हाइब्रिड वेरिएंट और अपडेट

Jetour J2 i-DM PHEV फेसलिफ्ट में वही 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जारी रखा गया है जो 156PS और 220nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन को सिंगल-स्पीड यूनिट से बदल दिया गया है। इन अपडेट्स के साथ Jetour J2 PHEV पहले से ज्यादा किफायती और दमदार हो गया है।

बैटरी और इलेक्ट्रिक रेंज

26.61kWh की LFP बैटरी के साथ इसकी प्योर इलेक्ट्रिक रेंज अब पहले के 100 किमी की तुलना में बढ़कर 108 किमी हो गई है। बड़ी 45.12kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज 173 किमी है। इसके पिछले मॉडल में 43.24kWh का बैटरी पैक मिलता था जो 162 किमी की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज देता था।

कितनी है कीमत?

इसके पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 149,900 Yuan (लगभग 21.4 लाख रुपए) से लेकर 169,900 Yuan (लगभग 24.2 लाख रुपए) के बीच है। वहीं इसके PHEV मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 159,900 Yuan (लगभग 22.85 रुपए) से लेकर 179,900 Yuan (लगभग 25.71 लाख रुपए) है।