Chhathi Maiya Song: फिल्म द वीवान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और कई गाने भी आउट हो गए हैं. इस बीच अब फिल्म का सबसे खास गाना ‘छठी मईया’ भी रिलीज कर दिया गया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस लोककथा और फैंटेसी पर आधारित फिल्म में छठ पूजा को खास जगह दी गई है. विशाल मिश्रा ने इस भक्ति गीत को अपनी आवाज देने के साथ इसे कंपोज भी किया है. गाने में तमन्ना भाटिया छठ पूजा से जुड़े रीति-रिवाज और परंपराएं निभाती नजर आ रही हैं.
फिल्म का इससे पहले रिलीज हुआ गाना समझो ना दर्शकों को इसकी रोमांटिक कहानी की झलक दिखाता था. वहीं छठी मईया के जरिए फिल्म की आध्यात्मिक दुनिया सामने आ रही है. छठी मईया अब रिलीज हो गाया है. चलिए जानता हैं गाने में क्या-क्या खास है?
ये भी पढ़ें: वो ममता तो कब की मर चुकीदही-हांडी इवेंट में ममता कुलकर्णी ने डांस करने से किया इनकार
छठी मईया गाना हुआ रिलीज
छठी मईया गाने के जरिए तमन्ना भाटिया ने बिहार की छठ पूजा को बड़े पर्दे पर दिखाया है. जो बेहद अद्भुत लग रही है. गाने की शुरुआत तमन्ना और सिद्धार्थ के साथ होती है, जिसमें तमन्ना छठी मईया से अपनी मनोकामना पूरी कराना चाहती हैं. लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ियां पहन तमन्ना सभी औरतों के साथ घाट पर पहुंचती हैं और पूजा करना शुरु करती है. इतना ही नहीं शाम के अर्घ्य से लेकर सुबह की पूजा और कोसी भरने तक की झलक गाने में साफ दिख रही है. बता दें कि, गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और इसे विशाल मिश्रा ने आवाज दी है.
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
गाना रिलीज होते ही छा गया है. तमन्ना ने गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ लिखा है- हर आराध्य में आसहर आस में छठी मैया का विश्वास. फैंस भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- रोंगटे खड़े कर देने वाला गाना. दूसरे यूजर ने लिखा- भाईसाहब! रोंगटे खड़े हो गए दूसरों का तो पता नहीं, लेकिन झारखंड, बिहार और यूपी के लोग सिर्फ इस छठ के गाने और छठ की कहानी की वजह से इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना देंगे. इसी तरह कई यूजर्स गाने और तमन्ना की जमकर तारीफ कर रहे हैं और मंत्रमुग्ध हो गए हैं.
तमन्ना ने शेयर किया था एक्सपीरियंस
छठी मईया गाने को लेकर तमन्ना भाटिया ने कहा कि फिल्म में छठ पूजा को बड़े पर्दे पर दिखाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा है. उन्होंने कहा कि द वीवान का हिस्सा बनना और छठी मईया गाने के जरिए पहली बार भारतीय सिनेमा के बड़े पर्दे पर छठ को दिखाना उनके लिए बेहद खास और यादगार है. तमन्ना ने कहा कि यह फिल्म बिहार और पटना के गौरव को पर्दे पर लाने की एक कोशिश है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को भी इस गाने और पूरी यात्रा में वही आध्यात्मिक और भक्तिमय एहसास होगा, जो उन्हें शूटिंग के दौरान महसूस हुआ.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More