CJP ने 10 मिनट की मीटिंग में JP Nadda के आगे रखीं ये 3 मांगे, क्या कल होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?

Published on 24 जुल॰ 2026

Time Updated: Friday, July 24, 2026, 16:02 [IST]

CJP-JP Nadda Constitution Club Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुलाकात हो गई। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 24 जुलाई को CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) और जितेंद्र सिंह से बातचीत हुई। CJP के प्रतिनिधिमंडल में सौरव दास और आशुतोष रांका ने सरकार को पार्टी की अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपा।

मीटिंग से बाहर आते ही, आशुतोष रांका ने मीडिया को बताया कि 10 मिनट मीटिंग चली। हमने सरकार के आगे तीन मांगे रखी हैं। पहला कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं होगा। दूसरा यह है कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR हटे, छात्रों से केस हटाने पर सरकार विचार करे। तीसरी यह है कि नीट के मृत छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ मिले। उधर, सरकार ने कल (25 जुलाई) दो बजे तक का सीजेपी से वक्त मांगा है। माना जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार अपना जवाब कल पेश करेगी।

cjp-jp-nadda-meeting-in-constitution-club

बैठक कहां और कैसे हुई?

दरअसल, 23 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के बाद जेपी नड्डा ने सीजेपी को उनके आवास पर आकर बातचीत का न्यौता दिया था। वहीं, सीजेपी ने इससे साफ इनकार कर दिया। सीजेपी का तर्क था कि हम किसी के आवास पर नहीं जाएंगे। CJP की मुख्य मांग थी कि बातचीत तटस्थ स्थान पर हो। सरकार ने इस पर सहमति जताई। आज शुक्रवार (24 जुलाई) को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक तय हुई। CJP की तरफ से मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका शामिल हुए।

सरकार की तरफ से जगत प्रकाश नड्डा (केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री) और जितेंद्र सिंह (केंद्रीय मंत्री) ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में CJP ने परीक्षा अनियमितताओं, NEET 2026 घोटाले, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। CJP ने बार-बार कहा कि केंद्र सरकार द्वारा की जा सकने वाली सबसे सख्त कार्रवाई धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय शिक्षा मंत्री) का इस्तीफा है।

CJP की मुख्य मांगें क्या हैं?

  • 1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।
  • 2. आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा।
  • 3.दिल्ली में 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई (खासकर पेलेट गन इस्तेमाल) की न्यायिक जांच। प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR हटे।

सौरव दास ने बताया क्या-क्या बात हुई जेपी नड्ड से?

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन पर वापस लौटते ही, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि जब मैं और आशुतोष वहां गए, तो केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे... हमने अपनी तीन मुख्य मांगें साफ तौर पर, बोलकर और लिखकर बताईं... पहली मांग, जिस पर कोई समझौता नहीं हो सकता, वह यह है कि या तो धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें या सरकार उन्हें कैबिनेट से हटा दे। दूसरी ऐसी मांग जिस पर कोई समझौता नहीं हो सकता, वह है उस हर परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देना, जिसके बच्चे ने इस खराब और भ्रष्ट NEET शिक्षा व्यवस्था के कारण आत्महत्या की।

कल फिर होगी CJP-JP Nadda की बैठक

सौरव ने कहा कि तीसरी मांग यह है कि हमारे जो भाई-बहन यहां शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे, लेकिन जिन्हें पुलिस की बर्बरता का सामना करना पड़ा और जिनके खिलाफ FIR दर्ज की गईं, उनकी FIR वापस ली जाएं। किसी के भी खिलाफ FIR दर्ज नहीं होनी चाहिए... इसके अलावा, सरकार हमें लिखित में सॉवरेन गारंटी दे कि भविष्य में किसी को निशाना नहीं बनाया जाएगा। हमने उन्हें अपनी चौथी बात, अपनी पांच-सूत्रीय नीतिगत मांग का चार्टर, भी बताया... सरकार ने हमारी दूसरी और तीसरी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मुआवजा, FIR वापस लेना और लिखित सॉवरेन गारंटी कि भविष्य में ऐसी FIR दर्ज नहीं की जाएंगी। सरकार ने कहा कि वह सैद्धांतिक रूप से इन दो मांगों को स्वीकार करती है। इसलिए, हमें कल एक और बैठक के लिए बुलाया गया है।