स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल

Published on 24 जुल॰ 2026

Shabana Azmi Health Update: सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बीच शबाना आजमी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है. इस खबर को उनकी टीम की ओर से कंफर्म किया गया है.

Written By : राहुल यादव |  Updated at : 24 Jul 2026 08:51 PM (IST)

Preferred Sources

Shabana Azmi Diagnosed with Swine Flu Will not Join Mumbai student Protest स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल

Shabana Azmi को हुआ स्वाइन फ्लू

Source : Social Media/X

Shabana Azmi Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी अपने अभिनय के साथ ही बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. वो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर विचार रखती हैं और सरकार की आलोचना करने से भी पीछे नहीं रहती हैं. ऐसे में इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट का मामला काफी गहराया हुआ है. ऐसे में मुंबई सीजेपी प्रोटेस्ट में शबाना आजमी शामिल नहीं हो पाएंगी. उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है, जिसकी वजह से डॉक्टर्स ने बेड रेस्ट की सलाह दी है.

शबाना आजमी की टीम ने किया कंफर्म

शबाना आजमी की हेल्थ को लेकर उनकी टीम की ओर से कंफर्म किया गया है. समाचार एजेंसी आईएएनएस की ओर से शबाना की टीम का मैसेज शेयर किया गया है. इसमें लिखा गया है, 'एक्टर और एक्टिविस्ट शबाना आजमी मुंबई में होने वाले सीजेपी प्रोटेस्ट को ज्वॉइन करने वाली थीं लेकिन अब वो स्वाइन फ्लू पॉजिटिव हुई हैं तो उन्हें डॉक्टर्स ने पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है, जिसकी वजह से वो इस प्रोटेस्ट को ज्वॉइन नहीं कर पाएंगी.'

Actor-activist Shabana Azmi, who was supposed to join the protest gathering in Mumbai, has been detected with swine flu and advised complete bed rest. Hence, she won’t be joining: Shabana Azmi’s team pic.twitter.com/i0bZ2KnwXX

— IANS (@ians_india) July 24, 2026

यह भी पढ़ें: 14 दिन और कमाई 185 करोड़, 'धमाल 4' ने कितना कमाया प्रॉफिट?

सीजेपी प्रोटेस्ट में आया था अस्थमा का अटैक

गौरतलब है कि शबाना आजमी सोमवार 20 जुलाई को सीजेपी प्रोटेस्ट में पहुंची थीं. इस दौरान उन्हें अस्थमा का दौरा पड़ा था. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया था और इसके धुएं की वजह से शबाना की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्थमा का दौरा पड़ गया था. हालांकि, उस समय इन्हेलर का इस्तेमाल करके एक्ट्रेस ने इस पर काबू पा लिया था. 

यह भी पढ़ें: ओटीटी से थिएटर तक इस हफ्ते आईं 9 फिल्में और सीरीज, लेकिन देखने लायक हैं सिर्फ ये 2

इस पर एक्ट्रेस ने खुद भी रिएक्शन दिया था और बताया था कि वो अस्थमा से पीड़ित हैं और आंसू गैस की वजह से उन्हें अस्थमा का अटैक आया था. आपको बता दें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर ये प्रोटेस्ट किया जा रहा है. इसमें शबाना आजमी समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे. प्रकाश राज लगातार स्टूडेंट्स को अपना समर्थन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर अन्य कई स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया देकर छात्रों के साथ सहमति जताई थी.

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More

Published at : 24 Jul 2026 08:21 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola