Published: Sunday, August 2, 2026, 14:32 [IST]
Sambhavna Seth VIDEO Viral: टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में एक मुस्लिम दंपति ने अपनी घरेलू सहायिका (डोमेस्टिक हेल्पर) को घर में बंधक बनाकर रखा, उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की खुली धमकी दी।
इतना ही नहीं, संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें डोमेस्टिक हेल्पर पर हुए अत्याचार का फुटेज भी दिखाया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे बनाया गया हाउस अरेस्ट?
संभावना सेठ के अनुसार, उनकी घरेलू सहायिका की बहन खारघर में एक वकील दंपति के यहां काम करती थी। अभिनेत्री का दावा है कि दंपति ने युवती को घर में हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति में रखा। पति ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी (जो खुद मुंबई हाईकोर्ट में वकील हैं) ने बार-बार हत्या की धमकी दी। जब युवती ने बचने की कोशिश की तो दंपति ने उसके खिलाफ चोरी की झूठी FIR दर्ज करा दी।
संभावना ने बताया कि जब उनकी सहायिका की बहन ने मदद मांगी तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने युवती को सुरक्षित निकालने में मदद की और पूरा मामला सोशल मीडिया पर शेयर किया।
पुलिस पर क्या आरोप?
संभावना सेठ ने खारघर पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गईं तो पुलिस ने इनकार कर दिया। इसके बजाय पुलिस ने कथित तौर पर आरोपी दंपति की मदद की और पीड़िता के खिलाफ झूठा केस दर्ज किया। उन्होंने नवी मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र DGP से निष्पक्ष जांच तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गरीबों के कोई मानवाधिकार नहीं होते?
संभावना सेठ की CM से अपील
एक्ट्रेस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पुलिस महानिदेशक और स्थानीय पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि माननीय @Dev_Fadnavis जी, खुलेआम मुस्लिम दंपति एक डोमेस्टिक हेल्पर की हत्या की धमकी दे रहे हैं... कृपया इस केस की निष्पक्ष जांच की जाए।
सोशल मीडिया पर चर्चा
यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे आधुनिक गुलामी बता रहे हैं और घरेलू कामगारों की सुरक्षा, पुलिस जवाबदेही तथा एजेंसियों द्वारा नियोक्ता चयन के विकल्प पर सवाल उठा रहे हैं।
यह पूरी घटना आरोपों पर आधारित है। अभी तक पुलिस की आधिकारिक पुष्टि या कोर्ट का फैसला सामने नहीं आया है। मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए और कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।
अभिनेत्री संभावना सेठ ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर एक गरीब युवती की मदद की कोशिश की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।