Commonwealth Games 2026: 13 गोल्ड, 17 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज... मेडल टैली में जानिए कौन से नंबर पर पहुंचा भारत

Published on 2 अग॰ 2026

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: ग्लास्को में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सफर भारत के लिए अब तक काफी अच्छा रहा है. खेल के 10वें दिन भारतीय एथलीट्स ने कमाल का प्रदर्शन किया और एक के बाद एक मेडल्स भारत की झोली में डाले. इवेंट के 10वें दिन शनिवार को भारत के खाते में 15 से ज्‍यादा पदक आए. ऐसे में मेडल की संख्‍या 39 हो गई है. भारत की मेडल टैली में स्थिति काफी बेहतर हो गई है. भारत ने अब तक 13 गोल्‍ड मेडल, 17 सिल्‍वर मेडल और 9 ब्रॉन्‍ज मेडल जीते हैं. आइए जानते हैं कि अब 39 मेडल्स के साथ भारत मेडल टैली में किस नंबर पर काबिज है.

मेडल टैली में किस नंबर पर है भारत?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत ने लंबी छलांग लगाई है और 10वें दिन के बाद मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. भारत के खाते में 39 मेडल्स हो गए हैं, जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. वहीं, टैली में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके पास 65 गोल्ड, 41 सिल्वर, 53 ब्रॉन्ज सहित कुल 159 मेडल हैं. दूसरे स्थान पर इंग्लैंड काबिज है, जिसके पास 26 गोल्ड, 42 सिल्वर, 35 ब्रॉन्ज सहित 103 मेडल हैं.

रैंकदेश🥇 गोल्ड🥈 सिल्वर🥉 ब्रॉन्जकुल
1ऑस्ट्रेलिया654153159
2इंग्लैंड264235103
3कनाडा10202159
4भारत13171040
5स्कॉटलैंड1381738
6नाइजीरिया107724

Events starting from 01:45 PM today https://t.co/61wlZ093En

— The Khel India (@TheKhelIndia) August 2, 2026

मेडल जीतने वाले एथलीट्स पर डालिए नजर

गोल्‍ड मेडल (13)

मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग (महिलाओं का 48kg)

शर्मिला धनकड़: पैरा एथलेटिक्स (महिलाओं का शॉट पुट F57)

दिलीप महादु गावित: पैरा एथलेटिक्स (पुरुषों की 100m T47)

अस्मिता डे: जूडो (महिलाओं का 48kg)

हर्ष सिंह: जूडो (पुरुषों का 60kg)

प्रीति पवार: बॉक्सिंग (महिलाओं का 54kg)

जैस्मिन लंबोरिया: बॉक्सिंग (महिलाओं का 57kg)

सोमन राणा: पैरा एथलेटिक्स (पुरुषों का शॉट पुट F57)

साक्षी चौधरी: बॉक्सिंग (महिलाओं का 51kg)

प्रिया घांघस: बॉक्सिंग (महिलाओं का 60kg)

अरुंधति चौधरी: बॉक्सिंग (महिलाओं का 70kg)

सचिन: बॉक्सिंग (पुरुषों का 60kg)

अंकुश: बॉक्सिंग (पुरुषों का 80kg)

“For a long time, my goal was simply to have the national anthem played, to make sure it was played for my weight category. Today, that dream finally came true.”

“Hearing the national anthem was an incredibly emotional experience”

- Arundhati 🏅 pic.twitter.com/kBm243lBXC

— The Khel India (@TheKhelIndia) August 2, 2026

सिल्वर मेडल (17)

ऋषिकंत सिंह: वेटलिफ्टिंग (पुरुष 60 किग्रा)

मुथुपंडी राजा: वेटलिफ्टिंग (पुरुष 65 किग्रा)

ज्ञानेश्वरी यादव: वेटलिफ्टिंग (महिला 53 किग्रा)

वल्लुरी अजय बाबू: वेटलिफ्टिंग (पुरुष 79 किग्रा)

सर्वेश कुशारे: एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप)

हरजिंदर कौर: वेटलिफ्टिंग (महिला 69 किग्रा)

गुलवीर सिंह: एथलेटिक्स (पुरुष 10,000 मीटर)

मुरली श्रीशंकर: एथलेटिक्स (लॉन्ग जंप)

मोहम्मद बासिल: पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)

लवप्रीत सिंह: वेटलिफ्टिंग (पुरुष 110+ किग्रा)

यामिनी मौर्य: जूडो (महिला 57 किग्रा)

नीरज चोपड़ा: एथलेटिक्स (पुरुष जैवलिन)

प्रवीण चित्रवेल: एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप)

जौदमनी सिंह: बॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा)

शुभम जुयाल: पैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉट पुट F57)

लवलीना बोरगोहेन: बॉक्सिंग (महिला 75 किग्रा)

नरेंद्र: बॉक्सिंग (पुरुष 90+ किग्रा)

ब्रॉन्ज मेडल (9)

झंडू कुमार: पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हैवीवेट)

बिंद्यारानी देवी: वेटलिफ्टिंग (महिला 58 किग्रा)

शिल्पा शायला: पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)

सीमा कालीरामना: एथलेटिक्स (महिला डिस्कस थ्रो)

यशवीर सिंह: एथलेटिक्स (पुरुष जैवलिन)

तेजस्विन शंकर: एथलेटिक्स (डेकाथलॉन)

सेल्वा प्रभु थिरुमारन: एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप)

उन्नति शर्मा: जूडो (महिला -63 किग्रा)

गुलवीर सिंह: एथलेटिक्स (पुरुष 5,000 मीटर)

ये भी पढ़ें: 'WTC फाइनल के बारे में भूल जाना चाहिए...', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भारत की तैयारी पर उठाए सवाल, दिया विवादित बयान