India at Commonwealth Games (CWG) 2026 Highlights, Day 11 News in Hindi: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सफर खत्म हो ही गया. ग्लासगो में लगातार 11 दिन गेम्स का आयोजन हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 70 गोल्ड मेडल समेत 171 मेडल के साथ पहला स्थान हासिल किया. वहीं भारत को चौथा स्थान हासिल हुआ. भारतीय झोली में 13 गोल्ड मेडल समेत कुल 39 मेडल आए. आखिरी दिन भारत की झोली में कोई मेडल नहीं जुड़ा लेकिन गेम्स का अंत अच्छा रहा. आकिर में जैस्मीन लंबोरिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया. इसके साथ ही अब 4 साल बाद अहमदाबाद में होने वाले CWG का इंतजार रहेगा.
The liveblog has ended.
-
03 Aug 2026 02:49 AM (IST)
CWG 2026: खत्म हुए गेम्स, अब 4 साल तक इंतजार
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आखिरकार खत्म हो गए हैं. एक खूबसूरत क्लोजिंग सेरेमनी के साथ गेम्स का अंत हो गया. क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर जैस्मिन लम्बोरिया रहीं.
वहीं गेम्स खत्म होने के साथ ही कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स फ्लैग को भारतीय दिग्गज नीरज चोपड़ा के हवाले किया, जिन्होंने इसे भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी को सौंपा क्योंकि अगली बार भारत की है.
अगले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 4 साल का इंतजार करना होगा और ये गेम्स इस बार भारत में ही आयोजित होंगे. तो इंतजार रहेगा अमदावाद 2030 का.
-
02 Aug 2026 09:19 PM (IST)
CWG 2026: जैस्मिन लैंबोरिया होंगी फ्लैग-बेयरर
स्टार बॉक्सर जैस्मिन लैंबोरिया क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की फ्लैग-बेयरर होंगी. 24 साल की बॉक्सर ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में 57kg वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. वो मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भी हैं.
-
02 Aug 2026 09:11 PM (IST)
CWG 2026: लिशा दास मेडल रेस से बाहर
पैरा साइक्लिस्ट लिशा दास ने महिलाओं के C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल को 1:34.410 के समय के साथ पूरा किया. जो मेडल जीतने के लिए काफी नहीं है. इसी के साथ ग्लासगो 2026 में भारतीय दल का सफर खत्म हो गया है. भारत की झोली में कुल 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज के साथ कुल 39 मेडल आए हैं.
-
02 Aug 2026 08:50 PM (IST)
पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग से मुजफ्फराबाद और नीलम में तनाव बढ़ा
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के मुजफ्फराबाद और नीलम क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग के बाद हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं. कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी. स्थानीय जानकारी के अनुसार, मुज़फ्फराबाद में जिन लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया था, उनके घरों पर भी सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे. इस कार्रवाई के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.
-
02 Aug 2026 07:43 PM (IST)
CWG 2026: इशरूप नारंग मेडल से चूकीं
जूडोका इशरूप नारंग ब्रॉन्ज मेडल का प्ले-ऑफ मुकाबला हार गईं हैं. 78kg कैटेगरी में उन्हें कनाडा की कोराली गोडबॉट से हार का सामना करना पड़ा, जो वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें स्थान पर मौजूद हैं.
-
02 Aug 2026 07:32 PM (IST)
CWG 2026: जूडोका नारंग का मेडल मैच
जूडो में इशरूप नारंग महिलाओं की 78 किलो कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेल रही हैं. उनके सामने कनाडा की खिलाड़ी हैं.
-
02 Aug 2026 04:18 PM (IST)
CWG 2026: जूडोका नारंग ने जीता मैच
जूडो में इशरूप नारंग महिलाओं की 78 किलो कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से बस एक जीत दूर हैं. उन्होंने रेपेचाज में कैमरून की जूडोका को हराया है.
-
02 Aug 2026 02:56 PM (IST)
CWG 2026, DAY 11: जूडो में यश घांघस भी हारे
जूडो में भारत की बची आखिरी 3 में से मेडल की 2 उम्मीद खत्म हो गई. पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में अवतार सिंह के बाद भारत के यश घांघस को भी हार का सामना करना पड़ा. उन्हें राउंड ऑफ 16 में वेल्स के जूडोका ने शिकस्त दी.
-
02 Aug 2026 02:48 PM (IST)
CWG 2026, DAY 11: जूडो में हारे अवतार सिंह
जूडो में पुरुषों के 100 किलो भार वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत के अवतार सिंह को हार का सामना करना पड़ा. उन्हें साइप्रस के जूडोका ने हराया. अब 100 प्लस किलो भार वर्ग में भारत के यश घांघस का मुकाबला जारी है.
-
02 Aug 2026 02:43 PM (IST)
CWG 2026, DAY 11: जूडो में जीत से शुरुआत
जूडो के महिलाओं के 78 किलो भार वर्ग में भारत की इशरूप नारंग ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने राउंड ऑफ 16 में स्कॉटलैंड की प्लेयर को हराया. पुरुषों के 100 किलोग्राम का जूडो इवेंट जारी है, जिसमें भारत के अवतार सिंह एक्शन में हैं.
-
02 Aug 2026 02:32 PM (IST)
CWG 2026, DAY 11: जूडो के मुकाबले शुरू
ग्लासगो 2026 के आखिरी दिन जूडो के इवेंट शुरू हो चुके हैं. महिलाओं के 78 KG कैटेगरी में राउंड ऑफ 16 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें भारत की इशरूप नारंग का सामना स्कॉटलैंड की खिलााड़ी से जारी है
-
02 Aug 2026 02:26 PM (IST)
Commonwealth Games 2026: कितने बजे से क्लोजिंग सेरेमनी?
ग्लासगो में चल रहा 23वां कॉमनवेल्थ गेम्स अपने अंतिम पड़ाव पर है. 2 अगस्त को इवेंट के खत्म होने के साथ ही इसकी क्लोजिंग सेरेमनी होगी. भारतीय समयानुसार क्लोजिंग सेरेमनी देर रात यानी 3 अगस्त की तारीख में 1:30 PM पर होगी.
Published On - Aug 02,2026 2:25 PM IST
Follow Us