Crochet Bouquet Design: राखी पर बहन के लिए क्रोशिया बुके गिफ्ट करें, जो फूलों की तरह कुछ दिनों में मुरझाएगा नहीं। गुलाब, सनफ्लावर, ट्यूलिप और पेस्टल फ्लावर वाले खूबसूरत क्रोशिया बुके डिजाइन देखें और इस राखी यादगार गिफ्ट चुनें।
राखी पर बहन को इस बार ऐसा गिफ्ट दें, जो कुछ दिनों बाद मुरझाए नहीं बल्कि सालों तक आपकी याद दिलाता रहे। ऐसे में आपके लिए लेकर आए हैं क्रोशिया बुके की कुछ ट्रेंडी डिजाइन जिसे आप अपनी बहन को गिफ्ट के साथ दे सकते हैं। रंग-बिरंगे धागों से बने फूल देखने में खूबसूरत लगते हैं और इन्हें बहन रूम डेकोर में भी यूज कर सकती है।
गुलाब वाला क्रोशिया बुके
राखी पर बहन के लिए क्रोशिया गुलाब का बुके बहुत खूबसूरत ऑप्शन है। लाल, गुलाबी, पीले और सफेद रंगों के गुलाब मिलाकर अट्रैक्टीव कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। इसमें हरे रंग के क्रोशिया पत्ते और लंबी डंडी लगाने से बुके बिल्कुल असली फूलों जैसा नजर आते हैं। बहन की पसंद के रंगों के अनुसार इसे कस्टमाइज भी करा सकते हैं।
सनफ्लावर क्रोशिया बुके
अगर आपकी बहन को ब्राइट और चटख रंग पसंद हैं, तो सनफ्लावर डिजाइन चुनें। पीले फूल और हरे पत्तों वाला यह बुके कमरे में पॉजिटिव और फ्रेश लुक देगा। इसे ब्राउन पेपर या खूबसूरत फैब्रिक रैप में पैक करके राखी के दिन दिया जा सकता है।
पेस्टल फ्लावर बुके
सॉफ्ट और एलिगेंट गिफ्ट के लिए पेस्टल शेड्स वाला क्रोशिया बुके ट्राई करें। लैवेंडर, बेबी पिंक, क्रीम, पीच और स्काई ब्लू जैसे रंगों से बने छोटे-छोटे फूल इसे बेहद प्यारा लुक देते हैं। मिनिमल डिजाइन पसंद करने वाली बहन के लिए यह एक शानदार राखी गिफ्ट हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Rakhi Gift For Brother: 16-20 साल के भाई को राखी पर क्या दें? 10 आइडिया जो कॉलेज लाइफ में आएंगे काम
क्रोशिया ट्यूलिप बुके
ट्यूलिप डिजाइन का क्रोशिया बुके थोड़ा अलग और ट्रेंडी नजर आता है। अलग-अलग रंगों के ट्यूलिप फूलों को एक साथ सजाकर खूबसूरत गुलदस्ता तैयार किया जा सकता है। इसमें रिबन, मोती या छोटा-सा राखी टैग लगाकर इसे और पर्सनल टच दें। यह गिफ्ट फोटो और रील्स में भी काफी अट्रैक्टीव लगेगा।
मिक्स्ड फ्लावर क्रोशिया बुके
एक ही तरह के फूलों की बजाय गुलाब, डेजी, ट्यूलिप और छोटे पत्तों को मिलाकर मिक्स्ड क्रोशिया बुके बनवाएं। इसे बहन की पसंद के रंगों और फूलों के हिसाब से डिजाइन करवा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसकी खूबसूरती लंबे समय तक बनी रहती है और यह कमरे की डेकोर का हिस्सा भी बनवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan Decoration: रक्षाबंधन पर इन आसान आइडियाज से सजाएं क्लासरूम का Blackboard