महेंद्रगढ़ में CSC संचालकों से लाखों की धोखाधड़ी: पुलिस ने राजस्थान के दो ठग अरेस्ट किए, अकाउंट फ्रीज होने पर खुला राज - Mahendragarh News

Published on 13 अक्टू॰ 2026

महेंद्रगढ़18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए आरोपी। - Dainik Bhaskar

महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए आरोपी।

महेंद्रगढ़ साइबर क्राइम टीम ने कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों के खातों से साइबर ठगी रकम भेजने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विनय यादव और गितेश निवासी गणेशपुरा, झूंझनू, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ठग, सीएससी संचालकों के खातों में रकम भेजकर नकदी लेते थे। यह रकम साइबर ठगी की होती थी, बैंक अकाउंट फ्रीज होने पर इसका पता चला। बेवल और भोजावास के तीन केंद्र संचालकों ने कुल 3 लाख 97 हजार 650 रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत की।

संजय कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को एक युवक उसके सेंटर पर आया। उसने क्यूआर कोड पर रकम ट्रांसफर कर 50 हजार नकद लिए। 7 और 8 जुलाई को कई बार लेनदेन कर कुल 2 लाख 62 हजार 930 रुपए लिए। संजय का खाता फ्रीज होने पर ठगी का पता चला। कृष्ण सिंह से 31 हजार और बबली से 1 लाख 3 हजार 720 रुपए की ठगी हुई थी।

पुलिस ने तीन केंद्रों के बैंक खातों का रिकॉर्ड खंगाला

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तीनों केंद्रों के बैंक खातों का रिकॉर्ड जुटाया और संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल व ग्राहक विवरण की पड़ताल की। समन्वय पोर्टल पर जांच में इन खातों से संबंधित कुल 9 साइबर शिकायतें दर्ज मिलीं। पुलिस ने बेवल स्थित सीएससी सेंटर की घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर साक्ष्यों का मिलान किया।

सीसीटीवी फुटेज और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विनय यादव को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ और आगे की जांच में गितेश की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से कब्जे में लिए गए मोबाइल फोन तथा डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि रकम के लेनदेन और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट की जा सके।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।

कोर्ट में पेश कर आरोपियों को रिमांड पर लिया

दोनों आरोपियों को 12 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने गितेश से आगे पूछताछ तथा रकम व अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के लिए दो दिन की पुलिस हिरासत और विनय यादव की 14 दिन की न्यायिक हिरासत का अनुरोध किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

महेंद्रगढ़ पुलिस ने सीएससी एवं मनी ट्रांसफर केंद्र संचालकों से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों के कहने पर खातों में रकम मंगवाकर नकदी देने से पहले उनकी पहचान और लेनदेन के उद्देश्य का सत्यापन करें। केवल खाते में रुपए आ जाना लेनदेन के वैध होने का प्रमाण नहीं है। संदिग्ध लेनदेन की सूचना तत्काल संबंधित बैंक और नारनौल साइबर थाना पुलिस को दें।

.

खबरें और भी हैं...

  • पूर्व BJP जिलाध्यक्ष की बेटी फर्जी डिग्री पर बनी JE: 1 साल बाद प्रमोशन कैंसिल, नारनौल में क्लर्क पद पर लौटना होगा; स्वास्थ्य मंत्री के करीबी हैं पिता

    1 साल बाद प्रमोशन कैंसिल, नारनौल में क्लर्क पद पर लौटना होगा; स्वास्थ्य मंत्री के करीबी हैं पिता|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar0:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा के 2 जिलों में बारिश का अलर्ट: 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अधिकतम तापमान में 1.5°C की बढ़ोतरी; किसान रहे सतर्क

    50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अधिकतम तापमान में 1.5°C की बढ़ोतरी; किसान रहे सतर्क|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नारनौल के जल महल पर विशेष डाक आवरण जारी: भारती सैनी बोलीं- पीढ़ियों तक पहुंचेगा क्षेत्र का इतिहास, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

    भारती सैनी बोलीं- पीढ़ियों तक पहुंचेगा क्षेत्र का इतिहास, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नारनौल के यदुवंशी स्कूल में मधुमक्खियों का हमला: 2 टीचर गंभीर; कार्यक्रम के दौरान कई स्टूडेंट्स और स्कूल संचालक को भी काटा

    • कॉपी लिंक

    शेयर