Dadasaheb Phalke Award 2024 Winner: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, 22 सितंबर को होंगे सम्मानित, पीएम मोदी ने दी बधाई

Published on 16 सित॰ 2026

Dadasaheb Phalke Award 2024 Winner: केंद्र सरकार ने साल 2024 के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के विजेता का ऐलान कर दिया है. दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की सेलेक्शन कमेटी की सलाह पर सरकार ने दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को इस बार दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया है. भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और शानदार योगदान को देखते हुए उन्हें ये अवॉर्ड दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनंत नाग को अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है.

अनंत नाग ने अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया और भारतीय सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है. अनंत नाग को ये सम्मान 22 सितंबर 2026 को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह के दौरान दिया जाएगा. ये समारोह गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित होगा.

🎬THE DADASAHEB PHALKE AWARD 2024 GOES TO

Shri ANANT NAG

On the recommendation of the Dadasaheb Phalke Award Selection Committee, the Government of India is pleased to announce that the Actor will be conferred the prestigious Dadasaheb Phalke Award 2024 for his contribution pic.twitter.com/3WKnWZDGs0

— PIB India (@PIB_India) September 16, 2026

पीएम मोदी ने दी बधाई

अनंत नाग के नाम का ऐलान होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक्स पर बधाई दी. पीएम मोदी ने लिखा, “लेजेंड्री अनंत नाग जी को दादासाहेब फाल्के पुरुस्कार मिलने पर बधाई. कई दशकों से अपनी सहज अदाकारी, शानदार अभिनय और बेहतरीन बहुमुखी प्रतिभा के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है. उन्होंने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें एक अलग गहराई और सच्चाई नजर आती है.”

Congratulations to the legendary Anant Nag Ji on being conferred the Dadasaheb Phalke Award.

For several decades, his effortless performances, remarkable versatility and brilliance have left a very strong mark on Indian cinema, particularly Kannada cinema. In whichever role he

— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2026

अनंत नाग कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज एक्टर हैं. उनका जन्म 4 सितंबर 1948 में कर्नाटक के बेंगलुरू में हुआ था. उन्होंने अपने कई दशक लंबे फिल्मी करियर में दर्जनों शानदार फिल्मों में काम किया. उन्होंने कॉमेडी से लेकर, ड्रामा और कैरेक्टर रोल्स को शानदार तरीके से निभाया.

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, पिछले साल मिला

अनंत नाग ‘मालगुड़ी डेज़’ से मशहूर हुए थे. कन्नड़ की सबसे ज्यादा कामयाब फिल्म केजीएफ में भी अनंत ने अहम रोल निभाया था. उन्होंने अपने करियर में अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इनमें अधिकतर कन्नड़ फिल्में हैं. हालांकि कन्नड़ के अलावा उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया. 2023 में सिनेमा जगत में उन्होंने 50 साल पूरे किए थे. अनंत नाग को पिछले साल सिनेमा में शानदार योगदान के लिए पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था.

अनंत नाग राजनीति में भी एक्टिव रहे हैं. 1996 में जयादेवप्पा हलप्पा पटेल की कैबिनेट में मंत्री भी रहे. वो MLC और MLA भी रह चुके हैं.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button