Delhi CJP Protest:

Published on 22 जुल॰ 2026

Delhi CJP Protest: "हम UAPA और NSA के लिए तैयार...,"CJP के आशुतोष रांका का बड़ा ऐलान

Delhi CJP Protest: सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने ऐलान करते हुए कहा कि ह UAPA और NSA जैसी धाराओं के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि CJP के कार्यकर्ता किसी FIR से नहीं डरते।

Delhi CJP Protest

CJP के आशुतोष रांका का बड़ा ऐलान।

  • Published: 22 Jul 2026, 03:14 PM IST
  • Last Updated: 22 Jul 2026, 03:14 PM IST

Delhi CJP Protest: दिल्ली प्रोटेस्ट की अगुवाई करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से एक बड़ा बयान दिया गया है। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका का कहना है कि प्रदर्शन से पहले ही वह UAPA और NSA जैसी धाराओं के लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा कि CJP के कार्यकर्ता किसी FIR से नहीं डरते। आशुतोष रांका ने इस स्टूडेंट प्रोटेस्ट को 'भारत की आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन' बताया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब आशुतोष रांका से सवाल किया गया कि सोनम वांगचुक फिलहाल प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने में असमर्थ हैं। उनकी गैरमौजूदगी में यह प्रदर्शन किस दिशा में जा रहा है? इस सवाल के जवाब में  आशुतोष रांका ने कहा कि, "यह भारत की आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन है।

20 जुलाई को जो हुआ वो केवल ट्रेलर था। अगर सरकार नहीं मानी तो लाखों और लोग दिल्ली आएंगे क्योंकि इस बार हम पीछे नहीं हटेंगे और चुप नहीं रहेंगे।" आशुतोष रांका ने सरकार से कहा है, "सरकार को सच में संभल जाना चाहिए वरना देश के युवा उन्हें बुरी तरह सत्ता से बेदखल कर देंगे।"   

हम शांतिपूर्ण ही हैं-आशुतोष रांका

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान झड़प और पत्थरबाजी को लेकर आशुतोष रांका ने कहा, "ऐसी बात फैलाई जा रही है कि हम शांतिपूर्ण नहीं रहेंगे, लेकिन हम शांतिपूर्ण ही हैं। 20 तारीख का मार्च भी शांतिपूर्ण था। हंगामा सिर्फ उस जगह हुआ जहां पुलिस ने बर्बरता की और छात्रों को पीटा।  युवा यहां 31 दिनों से शांति से बैठे हैं क्योंकि हम गांधी और अंबेडकर के सिद्धांतों को मानते हैं।"  

सीजेपी प्रवक्ता ने यह भी कहा, "हमने एक बहुत साफ मांग रखी है और अभिजीत दीपके ने इस बारे में बात की थी। हम किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई FIR या भविष्य में कोई FIR दर्ज नहीं होने देंगे। इसके बिना यह विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। जहां तक हमारी टीम के नेतृत्व की बात है, हम किसी FIR से नहीं डरते। 
हम पहले दिन से ही UAPA और NSA के तहत गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं। हमारी लड़ाई के लिए जेल जाना एक छोटी सी कीमत है।" 

प्रोटेस्ट देश के हर बच्चे, हर युवा के लिए-आशुतोष रांका

आशुतोष रांका ने कहा है कि यह प्रोटेस्ट देश के हर बच्चे, हर युवा के लिए है, चाहे कोई भी राजनीतिक पार्टी हो, भले ही वे BJP के लोग ही हों, उन्हें भी साथ आना चाहिए क्योंकि यह एक बहुत बड़ा आंदोलन है और मांग जायज है, हम उन सभी का स्वागत करते हैं।"