Delhi Crime: दिल्ली के कंझावला इलाके में सनसनी, श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव - Haribhoomi

Published on 15 सित॰ 2026

Delhi Crime: दिल्ली के कंझावला में नवजात शिशु का सिर कटा शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi Crime

दिल्ली के कंझावला में मिला नवजात का शव।

  • Published: 15 Sep 2026, 12:21 PM IST
  • Last Updated: 15 Sep 2026, 12:23 PM IST

Delhi Crime: दिल्ली के कंझावला इलाके में श्मशान घाट के पास एक नवजात शिशु की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने बच्चे का कटा हुआ सिर खोजने और मौत की वजहों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के कंझावला के मुबारकपुर डबास में शिशु का शव मिला है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सबसे पहले नवजात का शव पड़ा देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शुरुआती जांच में पता लगा है कि नवजात की उम्र करीब 2 से 3 महीने होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि उम्र और मौत की वजह आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी।

A headless body of a newborn was found near a crematorium in Delhi Kanjhawala area, police said.

The body was found near a gate of a crematorium in Mubarakpur Dabas. Delhi Police have initiated an investigation from all angles to trace the infant missing head and establish the…

— ANI (@ANI) September 14, 2026

बच्चे की बलि देने की आशंका

पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बच्चे की बलि देने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस तरह की किसी आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए इस दावे को फिलहाल जांच के एक संभावित पहलू के तौर पर ही देखा जा रहा है।  

रोहिणी DCP शशांक जायसवाल ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस नवजात की पहचान करने के साथ-साथ उसके सिर की तलाश में भी जुटी है, आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के जरिए संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।