Dhamaal 4 ने 'टोटल धमाल' को पछाड़ा, अजय देवगन की टॉप 5 फिल्मों में शामिल होने से बस एक कदम दूर!

Published on 27 जुल॰ 2026

'धमाल 4' ने 17 दिनों में 157.13 करोड़ रुपये नेट कमाकर 'टोटल धमाल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब अजय देवगन की टॉप 5 मूवीज में शामिल होने के लिए 'रेड 2' का रिकॉर्ड तोड़ना अगला बड़ा लक्ष्य है।

अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख स्टारर 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने शानदार ग्रोथ दिखाते हुए 6.72 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 157.13 करोड़ रुपए पहुंच गया। इसके साथ 'धमाल 4' ने 'टोटल धमाल' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब यह अजय देवगन के करियर की छठी सबसे कमाऊ फिल्म है और उम्मीद है कि जल्दी ही यह उनकी टॉप 5 मूवीज में जगह बना लेगी।

'धमाल 4' ने 'टोटल धमाल' का रिकॉर्ड कैसे तोड़ा?

तीसरे रविवार को 'धमाल 4' ने 6.72 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को 2.29 करोड़ और शनिवार को 4.79 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। 17 दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 157.13 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 185.41 करोड़ रुपए हो चुका है। इसी के साथ यह धमाल फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। धमाल' फ्रेंचाइजी की चारों फिल्मों का कलेक्शन इस प्रकार रहा : -

फिल्मभारत में नेट कलेक्शन
धमाल (2007)32.51 करोड़ रुपए
डबल धमाल (2011)45.05 करोड़ रुपए
टोटल धमाल (2019)154.30 करोड़ रुपए
धमाल 4 (2026)157.13 करोड़ रुपए (17 दिन में)

यह भी पढ़ें : अजय देवगन की 'धमाल 4' की ताबड़तोड़ कमाई जारी

अजय देवगन की टॉप 10 फिल्मों में किस नं. पर धमाल 4?

'धमाल 4' अब अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गई है। फिल्म ने 'टोटल धमाल' और 'शैतान' को पीछे छोड़ दिया है। अब इसका अगला लक्ष्य 'रेड 2' को पछाड़ना है, जिसने लाइफटाइम 179.30 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। ये हैं अजय देवगन की टॉप 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में...

नं.फिल्मभारत में नेट कलेक्शन
1तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर279.50 करोड़ रुपए
2सिंघम अगेन270.60 करोड़ रुपए
3दृश्यम 2241 करोड़ रुपए
4गोलमाल अगेन205.72 करोड़ रुपए
5रेड 2179.30 करोड़ रुपए
6धमाल 4157.13 करोड़ रुपए
7टोटल धमाल154.30 करोड़ रुपए
8शैतान151 करोड़ रुपए
9सिंघम रिटर्न्स141 करोड़ रुपए
10गोलमाल 3106 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : दो महीने में 2 बार विलेन, एक बार हीरो बन पर्दे पर आया यह स्टार, 2 मूवी डिजास्टर, तीसरी पर भी ख़तरा!

बजट निकाल कितने प्रॉफिट में पहुंची 'धमाल 4'

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म का निर्माण लगभग 150 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म ने 17 दिन में 157.13 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर 7.13 करोड़ का प्रॉफिट दे दिया है, जो लागत का लगभग 4.75 फीसदी है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्दी ही भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।