DIG बोले- प्रधान नालायक है, उसे ठीक कर देंगे: घर पर बैठा देंगे; गोंडा में कहा- वोट लेते हैं, महिला को घर कौन दिलाएगा - Gonda News

Published on 10 सित॰ 2026

गोंडा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में DIG अशोक कुमार शुक्ल एक ग्राम प्रधान पर जमकर बरसे। दरअसल, DIG गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे लोगों की शिकायत सुन रहे थे। इसी बीच एक महिला शिकायत लेकर आई कि उसके ससुरालवाले उसे घर में नहीं रहने दे रहे। इस पर DIG ने चौकी प्रभारी का फोन मिलाया। पूछा- इस महिला की समस्या का समाधान क्यों नहीं हो रहा?

गुस्से में DIG ने पूछा कि आपके यहां प्रधान कौन है? इस महिला के रहने की व्यवस्था कराइए। अगर दोबारा मेरे सामने यह मामला आया, तो प्रधानजी की प्रधानी ठीक कर देंगे। वोट लेते हैं, तो इनकी समस्या कौन सुनेगा? DIG ने खुद यह वीडियो देर शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया। मामला आर्यनगर चौकी क्षेत्र का है।

महिला DIG के सामने एप्लिकेशन लेकर पहुंची और रोने लगी।

महिला DIG के सामने एप्लिकेशन लेकर पहुंची और रोने लगी।

DIG को एप्लिकेशन देकर रोने लगी महिला

देवीपाटन रेंज के DIG अशोक कुमार शुक्ल अपने ऑफिस में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी बीच छतौनी गांव में रहने वाली मंजू पहुंची और DIG के सामने रोने लगी। एप्लिकेशन देकर बताया कि मेरा पति विनोद मुझे घर पर नहीं रहने दे रहा। घर में 2 कमरे हैं, एक में देवर सर्वेश कुमार रहता है।

एक कमरे में सास राधा देवी, ससुर सांवल प्रसाद, पति और मैं 3 बच्चों के साथ रहते हैं। पति मुझे खर्च भी नहीं देता है। भाजपा विधायक बावन सिंह फोन करके मेरे पति की मदद कर रहे हैं। विधायक के फोन की वजह से थाने और चौकी पर भी मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

DIG अशोक कुमार शुक्ल ने चौकी प्रभारी अजय सिंह को फोन मिलवाया और बात की।

DIG अशोक कुमार शुक्ल ने चौकी प्रभारी अजय सिंह को फोन मिलवाया और बात की।

DIG ने महिला से पूछा कि क्या तुमने विधायक से मुलाकात नहीं की? उनसे मिलो और अपनी समस्या बताओ। मंजू ने बताया कि मेरे आगे-पीछे कोई नहीं है, मैं कहां जाऊंगी। आप ही मेरे रहने की कुछ व्यवस्था करा दीजिए।

इसके बाद DIG ने आर्यनगर चौकी प्रभारी अजय सिंह को फोन किया। उन्होंने पूछा कि तुम्हें मामले की जानकारी है या नहीं? चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला अकेले एक कमरा मांग रही है। इस पर DIG ने कहा- एक कमरा देवर का हो गया, एक सास-ससुर का हो गया, तो यह आखिर जाएगी कहां?

इसी मकान में रहने को लेकर महिला और उसके ससुराल वालों में विवाद है।

इसी मकान में रहने को लेकर महिला और उसके ससुराल वालों में विवाद है।

इंदिरा आवास नहीं मिलने पर नाराजगी जताई

DIG ने पूछा- इसके गांव का प्रधान कौन है? चौकी प्रभारी ने बताया कि गांव का प्रधान बलवंत चौधरी है। DIG ने कहा कि चौधरीजी किस बात के प्रधान हैं? इसे एक इंदिरा आवास क्यों नहीं दिलवा दिया? उन्होंने चौकी प्रभारी से कहा कि ये बहुत ही गलत बात है। अगर किसी को पकड़िए, तो उसका अंतिम तक उद्धार करिए। आप रिपोर्ट दीजिएगा और SDM साहब से बात करिए।

समाधान का भरोसा देकर महिला को वापस भेजा

DIG ने कहा- प्रधान जो है, वो नालायक है...। अगर वह चाहेगा, तो इसको इंदिरा आवास मिल जाएगा। वो लोग अगर दबंगई कर रहे हैं, तो इसका निदान कराइए। आप उनसे मिल कर आइए। दोबारा मेरे सामने ये नहीं आनी चाहिए।

प्रधान से कहिए कि प्रधानी भी ठीक कर देंगे। अगर इनकी व्यवस्था न कराए, तो इसे प्रधानजी के घर में ले जाकर बैठा दो। जब गरीब का वोट लेते हैं, तो इनका निस्तारण कौन करेगा? इसके बाद DIG ने महिला को समाधान का भरोसा देकर वापस भेज दिया।

मंजू की सास राधा देवी का कहना है कि बहू हर काम का रुपए मांगती है।

मंजू की सास राधा देवी का कहना है कि बहू हर काम का रुपए मांगती है।

सास बोली- बहू हर चीच के रुपए मांगती है

मंजू की सास राधा देवी ने बताया- हमारा 2 कोठरी का घर बना है। विनोद बड़ा बेटा और सर्वेश छोटा है। सर्वेश की भी शादी हो गई है। उसके एक बच्चा है, जबकि बड़े वाले के तीन हैं। हम लोग खेती-किसानी करने वाले लोग हैं। हमारा लड़का कोई नौकरी-चाकरी नहीं करता। बहू के कोई भाई नहीं है, केवल तीन बहनें ही हैं। उसे मायके से भी पैसा मिला है, इसीलिए उसे घमंड है।

वो कहती है कि हम तुम लोगों को खाना बनाकर नहीं खिला पाएंगे। बेटे को एक टिफिन तक बनाकर नहीं देती है। खाना बनाने के लिए रुपए मांगती है। कहती है कि 5 हजार रुपए महीने दो, नहीं तो रोज बनाने-खाने का दिहाड़ी के हिसाब से दो। कपड़े धोने के 100 रुपए चाहिए। हम लोगों को समझ नहीं आता कि क्या करें? उसके बाद बहू शिकायत कर आती है।

चौकी प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि

QuoteImage

महिला मंजू देवी के पति दो भाई हैं। इनके घर में सिर्फ दो कमरे हैं। एक कमरे में इनका देवर अलग रह रहा है। एक कमरे में बाकी लोग रहते हैं। महिला का कहना है कि उसको भी एक अलग कमरा दिया जाए। पति का कहना है कि महिला खर्च लेकर कुछ दिन यहां रहती है। उसके बाद अपने पिता के घर चली जाती है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

QuoteImage

------------------

यह खबर भी पढ़ें…

गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या:लखनऊ में KGMU पर मंत्री संजय निषाद और मुकेश साहनी का धरना; कहा- पूरी चौकी बर्खास्त हो

गोंडा के व्यापारी की लखनऊ में इलाके दौरान मौत की सूचना पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद केजीएमयू पहुंचे। परिवार को हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिया। कहा- लापरवाही पर पूरी चौकी बर्खास्त होनी चाहिए, नहीं तो धरना देंगे। 2 घंटे से पोस्टमार्टम हाउस पर कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद परिजनों के साथ डटे रहे। पढ़ें पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • बात खरी है

    राहुल के प्रोग्राम में छाए अखिलेश, कांग्रेसी तमतमाए: मंत्री चाचा को लपेटेंगे शिवपाल चच्चू; मदहोश साहब ने लगाए ठुमके

    मंत्री चाचा को लपेटेंगे शिवपाल चच्चू; मदहोश साहब ने लगाए ठुमके|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • वाराणसी में पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना किया: कहा- तबीयत खराब है; यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की फ्लाइट मुंबई जानी थी

    कहा- तबीयत खराब है; यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की फ्लाइट मुंबई जानी थी|वाराणसी,Varanasi - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आगरा में 2 टुकड़ों में मिला एयरफोर्स जवान का शव: रेलवे ट्रैक पर धड़ और गर्दन अलग पड़ी थी; हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे

    रेलवे ट्रैक पर धड़ और गर्दन अलग पड़ी थी; हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे|आगरा,Agra - Dainik Bhaskar0:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • तीन तलाक देकर किन्नर संग भागा 3 बच्चों का पिता: मुजफ्फरनगर में SSP ऑफिस पहुंची बीवी, बोली- मेरे पास VIDEO, पुलिस इंसाफ दिलाए

    0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर