Digvijaya Singh Wife Amrita Rai: पत्नि अमृता राय ने दिग्विजय सिंह से क्यों कहा, संभल जाइए परिचय में कुछ भी बोल सकती हूं

Published on 8 अक्टू॰ 2026

Digvijaya Singh Wife Amrita Rai:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) 20 अक्टूबर दशहरे (Dussehra 2026) से महाकाल की नगरी उज्जैन (Baba Mahakal)  से अयोध्या (Ayodhya News) के लिए पदयात्रा शुरू कर रहे हैं।

 इसके पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) में अपनी पत्नी अमृता राय (Amrita Rai) से अपना परिचय देने को कहा। इस दौरान अमृता राय (Digvijay Singh Wife) ने कुछ ऐसा कहा कि वहां का माहौल थोड़ा मजाक मस्ती वाला हो गया। इसी बीच पत्नी अमृता राय ने दिग्विजय (Digvijay Singh) से ऐसा क्यों कहा कि संभल जाइए परिचय में कुछ भी बोल सकती हूं। 

हालांकि इस मजाक मस्ती के बीच बाद में उन्होंने बीजेपी (BJP) और RSS पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने तय कर लिया है कि कोई और उनके अलावा पीएम (PM) नहीं बनेगा। 

सतपुड़ा के समान अड़िग और नर्मदा के समान निश्छल 

पत्नी ने कहा कि अगर मैं परिचय दूंगी तो कुछ भी बोल सकती हूं। फिर भी मैंने ये रिस्क उठाया है। उन्होंने कहा कि पिछले सालों का अनुभव शेयर कर सकती हूं आपके साथ। कि मैं दिग्विजय सिंह को एक व्यक्ति के रूप में कैसा पाती हूं। एक व्यक्ति के रूप में दिग्विजय सिंह एक सतपुड़ा के समान हैं। विशाल, लंबे अडिग रहने वाले पर्वत श्रृंखला है। लेकिन आचार व्यवहार में नर्मदा जल के समान हैं। जिन्हें कहीं भी मोड़ा जा सकता है। 

गौरतलब है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने 20  अक्टूबर को उज्जैन से शुरू होने वाली  ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ (Sanatan Swabhiman Yatra) के रूट का ऐलान किया है। यह यात्रा 20 अक्टूबर को उज्जैन (Ujjain) स्थित महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) से शुरू होगी और अयोध्या तक जाएगी। दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की है।

उज्जैन से अयोध्या तक 930 KM की यात्रा

दिग्विजय सिंह के मुताबिक, यात्रा की शुरुआत उज्जैन (Ujjain News)  के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से की जाएगी। इसके बाद वे पैदल अयोध्या (Ayodhya) की ओर रवाना होंगे। उज्जैन से अयोध्या तक इस यात्रा की कुल दूरी करीब 930 किलोमीटर बताई गई है।

‘धर्म के नाम पर लूट के खिलाफ होगी यात्रा’

दिग्विजय सिंह ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह यात्रा धर्म के नाम पर होने वाली कथित लूट के खिलाफ निकाली जाएगी। उन्होंने इसे पूरी तरह गैर राजनीतिक यात्रा बताया है।

Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने जताया दुख, कहा-नाना के किरदार को आने वाली पीढ़ियां रखेंगी याद 

अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े लोग आमंत्रित

उनका कहना है कि यात्रा में किसी एक राजनीतिक दल या विचारधारा तक सीमित रहने के बजाय सभी वर्गों और अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े लोगों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर लोगों से संवाद

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सनातन स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर लोगों से संवाद करना है। यात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें:Nana Patekar: फेवरेट क्रिकेटर का नाना पाटेकर को आखिरी सलाम, विराट बोले-आपका काम पीढ़ियों तक बोलेगा, सचिन ने कहा-काम में झलकती थी ईमानदारी