जयपुर: DPS स्कूल की कैंटीन में बना रहे थे नॉनवेज-प्रोडक्ट: अलग-अलग जगहों पर कर रहे थे सप्लाई; कैंटीन का लाइसेंस लेकर बेकरी यूनिट खोली - Jaipur News

Published on 8 अक्टू॰ 2026

जयपुर में अजमेर रोड स्थित धारव पब्लिक स्कूल (DPS स्कूल) की कैंटीन में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान अनियमिता मिलने पर टीम ने कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि मैस कैंटीन का लाइसेंस लेकर मौके पर बेकरी आइटम बनाया जा रहा

.

साथ ही यहां बेकरी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ नॉनवेज प्रोडक्ट भी तैयार किया जा रहा था। तैयार नॉनवेज प्रोडक्ट की जयपुर शहर में अलग-अलग आउटलेट पर सप्लाई की जा रही थी। टीम ने मौके पर यूनिट की जांच की और खाद्य पदार्थों से जुड़े दस्तावेज और लाइसेंस की पड़ताल की।

पहले देखिए, कार्रवाई से जुड़ी 2 PHOTO'S

फूड सेफ्टी टीम ने धारव पब्लिक स्कूल की कैंटीन में छापा मारा और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की।

फूड सेफ्टी टीम ने धारव पब्लिक स्कूल की कैंटीन में छापा मारा और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की।

कैंटीन का लाइसेंस, बेकरी प्रोडक्ट यूनिट लगा रखी थी

जयपुर सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया- टीम ने दोपहर करीब 3 बजे भांकरोटा स्थित धारव पब्लिक स्कूल (DPS) में छापा मारा था। स्कूल में कैंटीन संचालन के लिए लाइसेंस लिया था, लेकिन मौके पर कैंटीन के अलावा बेकरी प्रोडक्ट की यूनिट लगा रखी थी। इस यूनिट में वेज और नॉनवेज बेकरी आइटम तैयार करके उन्हें जयपुर शहर में अलग-अलग आउटलेट्स पर सप्लाई किया जा रहा था।

टीम ने नॉनवेज बेकरी प्रोडक्ट्स और जंक फूड की मैन्युफैक्चरिंग तत्काल प्रभाव से बंद करवाई और पनीर के साथ ही यूज्ड कुकिंग ऑयल के सैंपल लिए।

टीम ने नॉनवेज बेकरी प्रोडक्ट्स और जंक फूड की मैन्युफैक्चरिंग तत्काल प्रभाव से बंद करवाई और पनीर के साथ ही यूज्ड कुकिंग ऑयल के सैंपल लिए।

डीप फ्रिज में मिला काफी मात्रा में फ्रोजन नॉनवेज

डॉ. मित्तल ने बताया- कैंटीन चलाने वाले संचालक ने न तो बेकरी प्रोडक्ट मैन्युफेक्चरिंग का लाइसेंस लिया और न ही नॉनवेज रखने और बेचने का। टीम ने जब मौके पर विजिट किया तो डीप फ्रिज में काफी मात्रा में फ्रोजन नॉनवेज रखा था, जिससे नॉनवेज बेकरी प्रोडक्ट्स तैयार किए जा रहे थे।

उन्होंने बताया- कैंटीन में मोमोज, पास्ता, नूडल्स, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसे जंक फूड तैयार कर विद्यार्थियों को बेचे जा रहे थे। मौके पर मौजूद मैनेजर राकेश गुप्ता को पाबंद करते हुए नॉनवेज बेकरी प्रोडक्ट्स और जंक फूड की मैन्युफैक्चरिंग तत्काल प्रभाव से बंद करवाई। साथ ही मौके पर पनीर और यूज्ड कुकिंग ऑयल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए।

-----------------

ये खबर भी पढ़िए…

जयपुर में 12 मिठाई शॉप पर फूड डिपार्टमेंट का छापा:खराब तेल में पका रहे थे कचौरी; एक जगह मिला 150 किलो बदबूदार घेवर

जयपुर में फूड सेफ्टी टीमों ने कान्हा स्वीट्स, रावत मिष्ठान भंडार, सोढाणी स्वीट्स, बीएमबी सहित 12 बड़ी मिठाई की दुकानों पर शुक्रवार को छापा मारा। टीमों ने इन दुकानों से घेवर, बर्फी, मावा, समोसा, मिल्क केक के सैंपल लिए। जांच के दौरान कुछ जगहों पर खराब मावा, मिठाई और घेवर मिले, जिनको नष्ट करवा दिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

जयपुर के चोखी ढाणी में 90 किलो काजू टुकड़ी सीज:पैकिंग पर एक्सपायरी डेट नहीं थी, खाद्य तेल भी मिला अनसेफ

जयपुर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चोखी ढाणी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 90 किलो काजू टुकड़ी सीज की है। टुकड़ी की पैकिंग पर मेकिंग और एक्सपायरी डेट नहीं थी। वहीं खाद्य तेल, मावे के सैंपल भी लिए। विभाग को 181 पोर्टल पर शिकायत मिली थी। इसके बाद मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने कार्रवाई की थी। (पूरी खबर पढ़ें)