हनुमान अंश को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से उतारने की पक्की तैयारी कर ली है। अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ...और पढ़ें
-1790763865084_m.webp)
दृश्यम 3 ने रिलीज से पहले की तगड़ी कमाई/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
हनुमान अंश की कमाई पर रोक लगाने को तैयार दृश्यम 3
अजय की सस्पेंस थ्रिलर ने रिलीज से पहले किया जबरदस्त बिजनेस
पहले चार दिनों के लिए हाउसफुल हुए थिएटर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दृश्यम 3:द कनक्लूजन (Drishyam 3) साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन में जबरदस्त रिस्पांस है। अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन ही प्री-सेलिंग बिजनेस में कमाल कर दिया था।
अब दृश्यम 3 की रिलीज से पहले मूवी के तीन दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है, जिसे देखते हुए ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अब हनुमान अंश पर भी मुसीबत आने वाली है।
रिलीज से पहले दहाड़ रही है दृश्यम 3
अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3 Ticket) ने पहले दिन के लिए प्री-बुकिंग सेल में 13 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। महज तीन दिन के अंदर शुरुआती चार दिनों की बुकिंग 25 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 ने 2 अक्टूबर के शो के लिए 13.54 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है।
यह फिल्म 378 शहरों में 1,286 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जहां फिल्म को अभी तक 8,988 शोज मिले हैं। मूवी की पहले दिन की ही 3 लाख 58 हजार के आसपास टिकट ब्रिकी हो चुकी है। 2 से लेकर 5 अक्टूबर यानी कि वीकेंड तक फिल्म की 25.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग कमाई हो गई है। अगर ब्लॉक सीट्स को छोड़ दिया जाए तो तीन दिन में यह फिल्म पहले ही 18 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
-1790763934781.webp)
इन शहरों में धड़ाधड़ बिक रही हैं टिकटें
दृश्यम 3 का जिन शहरों में सबसे अच्छा रिस्पांस है, उनमें सबसे पहले महाराष्ट्र है। फिल्म गोवा में रहने वाले विजय सलगांवकर के परिवार की कहानी है, ऐसे में वहां पर लोगों में दृश्यम 3 को लेकर जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की महाराष्ट्र में एडवांस बुकिंग कमाई 4.4 करोड़ की हुई है। इसके अलावा दिल्ली में भी यह फिल्म रिलीज से पहले ही 3.13 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इन दोनों के अलावा गुजरात में प्री-सेलिंग बिजनेस अभी तक 92.67 लाख का हुआ है।
-1790764023116.webp)
अभी तक कुल बुकिंग में 25,965 शो के लिए वीकेंड तक की 7.29 टिकट बिक चुकी हैं। पहले दिन जहां दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में 13.54 करोड़ कमाए, तो वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 6.35 करोड़ के आसपास हुई। इसके अलावा तीसरे दिन मूवी ने 5.26 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे दिन मूवी का कलेक्शन अभी तक 35.83 लाख तक हुआ है।
उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन यह मूवी 40 से 50 करोड़ के बीच में ओपनिंग करेगी। जिस तरह से फिल्म का बज है और इसकी कमाई है, उससे ये साफ है कि हनुमान अंश पर शुरुआती दिनों में गाज गिरेगी ही गिरेगी।