Drishyam 3 Box Office: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं. जिनमें से कुछ पर अभी काम चल रहा है. तो कुछ फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं. लेकिन ‘दृश्यम 3’ ने उनके लिए पूरा माहौल सेट कर दिया है. जी हां, फिल्म को पहले दिन से ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा था. अब फाइनली मेकर्स ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर से 12 दिनों में 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. हाल ही में स्टार स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की. जिसके कैप्शन में लिखा गया- ”एक जबरदस्त कन्क्लूजन, लोगों का दिल जीतना, रिकॉर्ड तोड़ना. धन्यवाद और अपना प्यार ऐसे ही बरसाते रहें.”
दरअसल इस तस्वीर में मेकर्स ने ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के बॉक्स ऑफिस पर सफलता और रिकॉर्ड-तोड़ कमाई करने की खुशी जाहिर की है. इस ऑफिशियल पोस्टर में लिखा गया है कि- ”एक रिकॉर्ड-तोड़ क्लाइमैक्स, सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.” दुनिया भर में ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है. वहीं, नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है. पर अब बारी है सैकनिल्क के आंकड़ों की, जो इस फिल्म की सफलता के हर दिन को अच्छे से दिखाता है.
फिल्म ने 11 दिन में कितने कमाए?
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, अजय देवगन की Drishyam 3 ने दूसरे मंडे को भी अच्छी कमाई की थी. पिक्चर ने 11वें दिन 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, साथ ही टोटल शोज की संख्या 13,605 रही थी. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ रुपये था, जबकि नेट कमाई 315.25 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई थी. जो कि उस कलेक्शन से काफी ज्यादा है, जो मेकर्स ने अपने ऑफिशियल पोस्ट में दिखाया है. दरअसल फिल्म को ओवरसीज मार्केट से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. जी हां, बीते दिन ही 2.50 करोड़ कमाए हैं. वहीं, अबतक टोटल 111 करोड़ का कारोबार वहां से हो चुका है.
दरअसल फिल्म ने 62 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी. वहीं, दूसरे दिन- 53 करोड़, तीसरे दिन-61 करोड़, चौथे दिन- 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जबकि, पांचवें दिन-19.50 करोड़ और छठे दिन की कमाई- 15.50 करोड़ रुपये रही. वहीं, सातवें दिन- 13 करोड़, आठवें दिन- 14.50 करोड़, 9वें दिन- 26 करोड़ और 10 वें दिन का बिजनेस- 22.50 करोड़ रहा. अब 11वें दिन 6.25 करोड़ तक कारोबार पहुंच गया है.
इन 5 फिल्मों को दी मात!
दरअसल जिन 5 फिल्मों ने 11वें दिन DRISHYAM 3 से कम कमाई की थी, उसकी एक लिस्ट सामने आ गई है. उसमें 6.19 करोड़ के साथ 3 इडियट्स, सिम्बा (6.16 करोड़), टोटल धमाल (6.03 करोड़), वॉर 2 (6.25) और तू झूठी मैं मक्कार शामिल है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More