Eetha: 'टॉक्सिक' के साथ नहीं होगा 'ईठा' का क्लैश, 3 महीने के लिए पोस्टपोन हुई श्रद्धा कपूर की फिल्म, जानें नई रिलीज डेट

Published on 11 अग॰ 2026

श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘ईठा’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और फिल्म के इतने करीब आने पर इसकी रिलीज का टल जाना फैंस के लिए थोड़ा सा निराश कर देने वाला है. ये फिल्म वुमन सेंट्रिक होगी. श्रद्धा कपूर लीड रोल में ‘विठाबाई’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं. अगर ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होती तो इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ होता, क्योंकि ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी.

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म ‘ईठा’ टीजर भी रिलीज किया गया है, जिसमें फिल्म रिलीज की तारीख भी बताई गई थी. वहीं टीजर में श्रद्धा कपूर की धांसू एक्टिंग ने दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी थी. फिलहाल चलिए अब जान लेते हैं फिल्म की नई रिलीज डेट किया होगी.

कब रिलीज होगी ‘ईठा’

श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘ईठा’ अब 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसकी जानकारी देते हुए मेडोक फिल्म्स ने लिखा, “तूफान के लिए तैयार रहना….क्योंकि ‘ईठ’ आ रही है 4 दिसंबर को” इसी के साथ पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसपर 4 दिसंबर 2026 लिखा गया है.हालांकि फिल्म क्यों टाली गई है, इसका कोई कारण नहीं बताया गया है.

फैंस हुए निराश

‘ईठा’ के पोस्टपोन होने की जानकारी सामने आते ही फैंस काफी निराश दिखाई दे रहे हैं. कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “ये बहुत लेट हैं, लेकिन कोई बात नहीं.”, एक और ने कमेंट किया, “अब हमें सच में और चार महीने इंतज़ार करना पड़ेगा?” इसी तरह से बाकी के फैंस भी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं.

श्रद्धा का दिखेगा जबरदस्त अंदाज

टीजर को देखने से ही पता चल गया है कि फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) में श्रद्धा कपूर एक बार फिर से अपना जबरदस्त अंदाज दिखाने वाली हैं. ये मूवी महाराष्ट्र की बेहद प्रसिद्ध लावड़ी डांसर और तमाशा लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें उनकी जिंदगी के संघर्ष को दिखाया जाएगा, कि कैसे उन्होंने डिलीवरी के दर्द के बावजूद भी अपनी कला को सबसे ऊपर रखा था और बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद स्टेज पर आकर अपनी परफॉर्मेंस कंप्लीट की थी.

ये होगी स्टार कास्ट

फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं. इसके अलावा नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, उल्का गुप्ता समेत अनंत जोशी नजर आने वाले हैं. फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर (निर्माण में भी सहयोग है) हैं और इसके निर्माता दिनेश विजान, करिश्मा शर्मा हैं.

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button