Team India : भारतीय क्रिकेट पिछले कुछ सालों में टॉप पर रहा है. भारत के खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान पर अपना लोहा दुनिया भर में मनवाया है. हमारे प्लेयर्स ने हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंडियन प्लेयर्स का जलवा देखने को मिला है. भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट में पिछेल साल सालों में देश को गर्व से भर दिया है. भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में विराट कोहली के अनुभव के साथ 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इसके बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे यंग खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया.
भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों में आईसीसी टूर्नामेंट में और एशिया कप में कमाल का प्रदर्शन करती हुई आई है, लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया का द्विपक्षीय सीरीज में प्रदर्शन कैसा रहा है. टीम इंडिया ने पिछली 6 टी20 सीरीज में कैसा प्रदर्शन किया है. इस दौरान भारत को अपने घर पर और बाहर किन टीमों के खिलाफ जीत मिली और किन टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. आइए आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने वाले हैं कि, भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछली 6 टी20 सीरीज में कैसा रहा है.
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
भारत का पिछली 6 टी20 सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन
इंडियन क्रिकेट टीम के पिछली 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर नजर डालें तो, टीम इंडिया को 4 सीरीज में जीत मिली है, जबकि उसे 2 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरान इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराया है. वहीं उसे आयरलैंड जैसी खुद से कमजोर टीम से हार का सामना करना पड़ा है. इसके सथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भी भारत पर क्लीन स्वीप किया है. भारत ने अंतिम सीरीज में जिम्बाब्वे को रौंदा है. तो इन सभी 6 सीरीज के बारे में विस्तान से जानते हैं.
टीम इंडिया का क्यों रहता है द्विपक्षीय सीरीज में दबदबा?
भारतीय क्रिकेट टीम अक्सर अपने प्रमुख और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलती है. आईपीएल में खेलकर हमारे खिलाड़ी हर परिस्थिति के लिए तैयार होते हैं. घरेलू क्रिकेट का अनुभव भी उनके काम आता है. वो देश विदेश में अब इतना क्रिकेट खेल चुके हैं कि, उनको बाउंस या गति परेशान नहीं करती है. ऐसी तमाम वजहों के चलते वो द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीत पाते हैं.
- मजबूत बेंच स्ट्रेंथ
- आईपीएल का अनुभव
- मजबूत घरेलू क्रिकेट सिस्टम
- संतुलित टीम संयोजन
- घरेलू परिस्थितियों का फायदा
- अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी
- युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन
- विपक्षी टीमों की कमजोर बेंच स्ट्रेंथ
- द्विपक्षीय सीरीज पर खास फोकस
- डेटा और विश्लेषण का बेहतर उपयोग
- निरंतरता और स्थिर प्रदर्शन
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 27, 2026
1 - भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हाराया
टीम इंडिया ने अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जिम्बाब्वे के साथ 23 से 26 जुलाई 2026 तक खेली. इन दोनों टीमों के बीच ये सीरीज जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली गई. इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने जिम्ब्बावे को 7 विकेट से हराया. इसके बाद दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को भारत ने 90 रनों से हराया. तीसरे मैच में भारत ने फिर से जिम्बाब्वे को 35 रनों से रौंदकर सीरीज पर कब्जा किया. टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली. ये श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की पहली सीरीज जीत है.
2 - इंग्लैंड ने 4-0 से भारत को हराया
इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के साथ 1 जुलाई से लेकर 11 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज खेली. इस सीरीज में भारत को 4-0 से क्लीन स्वीप होना पड़ गया. भारतीय टीम एक मैच भी नहीं जीत पाई. इस सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया. दूसरे मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हार मिली. तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से हराया. चौथे मैच में भारत को इंग्लैंड ने 9 विकेट से हरा दिया. सीरीज के अंतिम मैच में इंग्लैंड को भारत ने 56 रनों से हराया. ये सीरीज भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेली.
3 - आयरलैंड ने 2-0 से भारत को हराया
इस सीरीज से पहले भारत ने 26 से लेकर 28 जून तक आयरलैंड के खिलाफ उनके घर में 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली. इस सीरीज के दोनों मैच बेल्फास्ट में खेले गए. आयरलैंड ने पहले मैच में भारत को 34 रनों से हराया. ये भारत पर आयरलैंड की क्रिकेट इतिहास में पहली जीत थी. इसके बाद दूसरे मैच में भारत को आयरलैंड के हाथों 1 रन से हार मिली. इसके साथ ही आयरलैंड ने 2-0 से भारत पर क्लीन स्वीप कर लिया. ये भी पहली बार था जब इंडियन क्रिकेट टीम को आयरलैंड से क्लीन स्वीप होना पड़ा हो. ये सीरीज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली सीरीज थी.
4 - न्यूजीलैंड को भारत ने 4-1 से हराया
भारत ने साल 2026 की शुरुआत में सबसे पहली द्विपक्षीय सीरीज न्यूजीलैंड के साथ खेली थी. जहां टीम इंडिया ने 21 से लेकर 31 जनवरी तक भारत में ही 5 मैचों की सीरीज खेली थी. इस सीरीज को इंडिया ने 4-1 से जीता था. ये सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेली गई अंतिम द्विपक्षीय सीरीज थी. इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया. वहीं दूसरे मैच में 7 और तीसरे मैच में 8 विकेट से हराया. इस सीरीज के चौथे मैच में भारत को न्यूजीलैंड ने 50 रनों से हराया. इसके बाद सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड पर 46 रनों से जीत दर्ज की थी.
5 - साउथ अफ्रीका को 3-1 से भारत ने हराया
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 से लेकर 25 दिसंबर 2025 तक साउथ अफ्रीका के साथ भारत में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 101 रनों से जीता, वहीं दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से अपने नाम किया. भारत ने तीसरा मैच 7 विकेट से जीत लिया. वहीं चौथा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इस सीरीज का पांचवां मुकाबला भारत ने साउथ अफ्रीका से 30 रनों से जीत लिया.
6 - भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया
भारत ने 29 अक्टूबर से लेकर 8 नवंबर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली. इस सीरीज के दो मुकाबले बारिश के चलते बेनतीजा रहे थे. वहीं सीरीज के दो मैच भारत ने जीते और एक मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2-1 से भारत ने सीरीज जीती थी. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता है. वहीं तीसरे मैच में भारत को 5 विकेट से और चौथे मैच में 48 रनों से जीत मिली थी.
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
अब टीम इंडिया अगली टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज वेस्टइंडीज के साथ खेलेगी. ये सीरीज अक्टूबर में होगी. पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा. इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी, इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप होने की मिल सकती है सजा