Expressway पर चाहिए धांसू Mileage? इन कारों पर डालें नजर

Published on 29 अग॰ 2026

एक्सप्रेसवे पर लंबी दूरी के सफर के लिए कौन सी कारें बेस्ट हैं? जानिए मारुति सेलेरियो, स्विफ्ट और टाटा टियागो जैसी गाड़ियों के शानदार माइलेज, फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल.

Written By : हिमांशु सिंह  | Updated at : 29 Aug 2026 01:25 PM (IST)

एक्सप्रेसवे पर लंबी दूरी के सफर के लिए कौन सी कारें बेस्ट हैं? जानिए मारुति सेलेरियो, स्विफ्ट और टाटा टियागो जैसी गाड़ियों के शानदार माइलेज, फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल.

अगर आप एक्सप्रेसवे या किसी भी लंबे हाईवे पर कार निकालने का प्लान बना रहे हैं तो आपके दिमागी में सबसे पहली बात पेट्रोल के खर्च की ही आती है. इसीलिए जब भी कोई नया लंबा सफर प्लान हो तो सबकी नजरें ऐसी कारों पर टिकती हैं जो माइलेज के मामले में एकदम राजा हों. जिसके चलते आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसी कारों के बारें में बताएंगे जो की एक्सप्रेसवे पर शानदार माइलेज देती हैं.

1/8

भारत में बढ़ते पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए कार कंपनियां ऐसी गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं जो परफॉर्मेंस के साथ-साथ माइलेज में भी दिल जीत लें. जब सड़क बिल्कुल सीधी, चौड़ी और मक्खन जैसी हो तो सही कार चुनकर आप अपनी ट्रिप का खर्च आधा तक कम कर सकते हैं. एक्सप्रेसवे की राइड का असली मजा तभी आता है जब बिना बार-बार फ्यूल पंप पर रुके लंबी दूरी आराम से तय हो जाए.

2/8

जब माइलेज की बात होती है तो पहला नाम मारुति सुजुकी सेलेरियो का आता है जो किफायती ड्राइविंग का असली चैंपियन है. हाईवे पर यह गाड़ी लगभग 26 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज आराम से निकाल देती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये के आसपास है जिससे यह बजट सेगमेंट के खरीदारों के लिए पहला विकल्प बनती है.

3/8

वहीं, अगर आपको थोड़ा स्टाइलिश लुक और भरोसेमंद बिल्ड क्वालिटी चाहिए तो मारुति की ही वैगनआर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. यह कार हाईवे पर आसानी से 24 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे देती है और इसकी शुरुआती कीमत लगभग 4.98 लाख रुपये रखी गई है.

4/8

बता दें कि, जो लोग हाईवे पर थोड़ा फन टू ड्राइव एक्सपीरियंस और स्पोर्टी फील चाहते हैं उनके लिए मारुति स्विफ्ट से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. करीब 22 से 23 किमी प्रति लीटर के बेहतरीन माइलेज और 5.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह नौजवानों की पहली पसंद बनी हुई है.

5/8

लेकिन अगर आपकी पहली प्राथमिकता सेफ्टी और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर है तो टाटा टियागो इस लिस्ट में मजबूती से अपनी जगह बनाती है. हाईवे पर तेज रफ्तार में भी यह कार आपको काफी सुरक्षित और कॉन्फिडेंट महसूस कराती है. यह गाड़ी 20 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज और 4.59 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में टियागो उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में सॉलिड कार चाहते हैं.

6/8

जबकि आपको सफर के दौरान शांत केबिन और स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस पसंद है तो हुंडई ग्रैंड आई10 निओस सही ऑप्शन है. इसका रिफाइंड इंजन एक्सप्रेसवे पर बिना किसी झंझट के बहुत ही साइलेंट तरीके से क्रूज़ करता है. यह कार लगभग 20 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.55 लाख रुपये के आसपास है.

7/8

अगर एक्सप्रेसवे पर बेहतर माइलेज चाहिए तो केवल गाड़ी ही नहीं बल्कि आपके ड्राइविंग पर भी यह चीज निर्भर करती है. अगर आप कार को एक फिक्स्ड स्पीड यानी 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर क्रूज़ मोड में चलाएंगे तो माइलेज खुद-ब-खुद बढ़ जाएगा. बार-बार अचानक ब्रेक लगाने और ओवरटेक करने के चक्कर में एक्सीलेटर दबाने से इंजन ज्यादा तेल खींचता है जिससे माइलेज घटता है.

8/8

इसलिए अगली बार जब भी आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ किसी लंबे एक्सप्रेसवे रूट पर निकलने की सोचें तो इन गाड़ियों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. ये कारें न सिर्फ आपके सफर को थकावट-मुक्त और आरामदायक बनाएंगी बल्कि पेट्रोल का बिल भी इतना कम रखेंगी कि आपका ट्रिप का बजट कभी डगमगाएगा नहीं.

Published at : 29 Aug 2026 01:25 PM (IST)