Shahrukh Khan-Ajay Devgn Vimal Ad: महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची का एड करने को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा है. आइए जानते हैं कि उनसे किन-किन चीजों पर जवाब मांगा है.
Shahrukh Khan-Ajay Devgn Vimal Ad: महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची का एड करने को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा है. आइए जानते हैं कि उनसे किन-किन चीजों पर जवाब मांगा है.
![]()
Khursheed
16 Aug 2026
14:49 IST
एडिट
16 Aug 2026
15:56 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/16/ajay-devgan-and-shahrukh-khan-2026-08-16-14-49-08.png)
Shahrukh Khan-Ajay Devgn Vimal Ad: महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को विमल इलायची का एड करने को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा है. एफडीए का मानना है कि ये विज्ञापन पान मसाला के सरोगेट प्रमोशन के दायरे में आ सकते हैं क्योंकि पान मसाला पर राज्य में बैन है. इस मामले में एक्टर्स को अपना पक्ष करने और कारण बताने नोटिस का जवाब देने के लिए 15 टाइम दिया गया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि तीनों एक्टर्स से एफडीए ने किन-किन चीजों पर जवाब मांगा है.
एक्टर्स के खिलाफ क्यों जारी किया गया नोटिस?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 अगस्त को महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी कमिश्नर और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रमुख तुकाराम मुंडे ने 9 पन्नों का नोटिस किया था. जिसमें फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के प्रावधानों उल्लेख किया गया. इस एक्ट की धारा 24 उन एड पर बैन लगाती है जो खाद्य उत्पादों के संबंध में झूठे, गुमराह करने वाले या फिर धोखा देने वाले हों. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि कि पान मसाला से मजबूती से जुड़ी ब्रांड पहचान के तहत विमल इलायची का प्रमोशन करने से यह धारणा बन सकती है कि उपभोक्ताओं को बैन उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
वहीं, दूसरे प्रावधान की धारा 30 (2) (a) के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में पान मसाला, तंबाकू और गुटखा निर्माण, भंडारण और बिक्री पर 13 जुलाई 2026 से 1 साल का बैन लगाया है. अब एफडीए यह जांच कर रहा है कि क्या उसी ब्रांड से जुड़ा एड इस बैन का उल्लंघन कर सकता है.
नोटिस में इन बातों का मांगा जवाब
इसके अलावा नोटिस में तीनों एक्टर्स से कहा गया कि इसके सबूत पेश करें कि ‘विमल इलायची’ वाकई में एक अलग प्रोडक्ट है,बाजार में बिकता है या फिर यह बैन हुए विमल पान मसाला को प्रमोट करने के लिए बनाया गया एक सरोगेट ब्रांड एड एक्सटेंशन हैं. नोटिस के मुताबिक, एफडीए ने यह भी कहा कि वे अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकरी दें, इतना ही नहीं उन सभी टीवी और चैनल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में बताएं जहां ये एड दिखाए गए. साथ ही इसकी जानकारी भी बताने के लिए कहा गया कि इन एड को कब-कब दिखाए गया.साथ में यह पूछा गया कि उनके और ब्रांड ऑनर के बीच किस तरह एग्रीमेंट हुआ.
तीनों एक्टर्स को दी गई सख्त हिदायत
नोटिस के जरिए तीनों एक्टर्स को सख्त हिदायद दी गई है कि वे अब किसी भी प्लेटफॉर्म (टीवी, डिजिटल या सोशल मीडिया) पर इस तरह एड के टेलीकास्ट, पब्लिश या प्रमोशन में किसी तरह की मदद न करें. इस नोटिस में उनसे इस बात का भी जवाब मांगा गया कि इन एड को करने से पहले उन्होंने या उनकी टीमों ने नियमों और दावों की अपने लेवल पर क्या जांच पड़ताल की थी. उसकी पूरी जानकारी एफडीए को दें. एफडीए के मुताबिक, मार्केट में ‘विमल’ ब्रांड की पहचान खास तौर पर पान मसाले से ही जुड़ी है.
क्या एक्शन लिया जा सकता है?
विमल इलायची के दुष्प्रचार एड के लिए अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ पर सख्त एक्शन लिया जा सकता है. अगर एफडीएफ उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होता है और आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ 10 लाख से लेकर 50 लाख तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके साथ ही, दोषी पाने नए ब्रांड का एड करने पर 3 साल तक का बैन भी लग सकता है. ऐसे में अब सभी की नजर इन एक्टर्स के कारण बताओं नोटिस पर टिकी हुई है कि वे अपनी सफाई में क्या कहते हैं.
ये भी पढ़ें: RPF जवान पर हमला करने के आरोप में ये एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें