फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल का आज आखिरी दिन है, जहां Realme P4R 5G फोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन 8000 mAh बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स के साथ बैंक ऑफर्स पर और भी सस्ता हो रहा है।

Flipkart सेल: 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पिछले कुछ दिनों से Freedom Sale जारी है। इस सेल का आज यानी 16 अगस्त को आखिरी दिन है। सेल में अभी भी अलग-अलग स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इसी सेल में Realme का लेटेस्ट Realme P4R 5G फोन भी काफी सस्ता मिल रहा है।
कंपनी इस फोन पर 15 हजार रुपये से ज्यादा का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। जबकि बैंक ऑफर्स के साथ तो इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। डिवाइस में 8000 mAh बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले जैसे कई कमाल के फीचर्स भी मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में जान लें...
Realme P4R 5G पर डिस्काउंट
वैसे तो इस शानदार Realme फोन की कीमत आम तौर पर ₹34,999 है, लेकिन 'फ्रीडम सेल' के दौरान इस पर 44% की सीधी छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹19,499 हो गई है। इसके अलावा, बैंक ऑफर से फोन की कीमत और भी कम हो सकती है।
Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ₹1,450 तक की छूट मिल सकती है। इस बैंक ऑफर के साथ, फोन की असल कीमत सिर्फ ₹18,049 हो जाती है। साथ ही, आप इस फोन को नो-कॉस्ट EMI प्लान के जरिए भी खरीद सकते हैं।

फोन की स्टार्टिंग मंथली EMI 2,167 रुपये से शुरू हो जाती है। इसके अलावा फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप अपने पुराने फोन के बदले 17,550 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।
Realme P4R 5G के स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी P4R 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh टाइटन बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक चल सकती है और गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें बाईपास चार्जिंग के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन में अल्ट्रा-स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.8-इंच की बड़ी डिस्प्ले है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर और 5,300 मिमी² एयरफ्लो वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। इसके अलावा फोन में 50MP AI रियर कैमरा, IP65-रेटेड रेटिंग मिल रही है।