News
गूगल ने अपने Gemini AI पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite को रोलआउट कर दिया है। नए मॉडल्स का मकसद हाई-वॉल्यूम AI और ए ...और पढ़ें

Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite को रोलआउट किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने अपने Gemini AI पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite को रोलआउट कर दिया है। माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक दिग्गज के मुताबिक, नए मॉडल्स का मकसद हाई-वॉल्यूम AI और एजेंटिक वर्कलोड्स को ज्यादा एफिशिएंटली पूरा करना है। Artificial Analysis Index के डेटा के मुताबिक Gemini 3.6 Flash पिछले Gemini 3.5 Flash के मुकाबले 17 परसेंट कम आउटपुट टोकन्स का इस्तेमाल करता है। वहीं दूसरी तरफ, Gemini 3.5 Flash-Lite को पूरी 3.5 सीरीज का सबसे फास्ट मॉडल बताया गया है, जो हर सेकंड 350 आउटपुट टोकन्स तक जनरेट कर सकता है।
Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite के फीचर्स
एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने अनाउंस किया कि Gemini 3.6 Flash को Gemini 3.5 Flash के ऊपर बिल्ड किया गया है, जिसमें कोडिंग, मल्टीमॉडल टास्क्स और नॉलेज वर्क में सुधार किया गया है, जबकि इसके लिए कम आउटपुट टोकन्स की जरूरत होती है।
Datacurve के DeepSWE बेंचमार्क पर टोकन कंजप्शन में 65 परसेंट तक की कमी का दावा किया गया है। मल्टी-स्टेप वर्कफ्लो को पूरा करते समय मॉडल में कम रीजनिंग स्टेप्स और टूल कॉल्स की जरूरत होती है। गूगल ने Gemini 3.6 Flash की कीमत $1.50 (लगभग 144 रुपये) प्रति 10 लाख इनपुट टोकन्स और $7.50 (लगभग 720 रुपये) प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन्स तय की है।
बेंचमार्क स्कोर्स की तुलना करें तो गूगल ने रिवील किया कि Gemini 3.6 Flash ने DeepSWE पर 49 परसेंट स्कोर किया, जबकि Gemini 3.5 Flash का स्कोर 37 परसेंट था। MLE Bench पर दोनों का स्कोर क्रमशः 63.9 परसेंट और 49.7 परसेंट रहा। नए मॉडल ने OSWorld-Verified पर 83 परसेंट स्कोर हासिल किया है, जबकि पिछले वर्जन का स्कोर 78.4 परसेंट था।
यूजर्स Gemini API और Gemini Enterprise के जरिए क्लाइंट-साइड टूल के रूप में कंप्यूटर यूज फीचर को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी के मुताबिक Gemini 3.6 Flash डॉक्यूमेंट पार्सिंग, चार्ट्स और डेटा एनालिसिस और रिपोर्ट ड्राफ्टिंग जैसे मल्टीमॉडल वर्कलोड्स को भी संभाल सकता है। गूगल का दावा है कि नया मॉडल केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर (CBRN) और साइबर-ऑफेंस मिसयूज के खिलाफ एन्हांसड फ्रंटियर सेफ्टी सेफगार्ड्स के साथ आता है।

Gemini 3.6 Flash के साथ गूगल ने Gemini 3.5 Flash-Lite भी इंट्रोड्यूस किया है। इसे Gemini 3.5 फैमिली का सबसे फास्ट और चीपेस्ट मॉडल बताया गया है, जिसे एजेंटिक सर्च और डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग जैसे हाई-थ्रूपुट और लेटेंसी-सेंसिटिव वर्कलोड्स के लिए डिजाइन किया गया है। गूगल के मुताबिक Gemini 3.5 Flash-Lite की कीमत $0.30 (लगभग 29 रुपये) प्रति 10 लाख इनपुट टोकन्स और $2.50 (लगभग 240 रुपये) प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन्स है।
Gemini 3.5 Flash-Lite के साथ डेवलपर्स अपने वर्कलोड के हिसाब से अलग-अलग थिंकिंग लेवल्स सिलेक्ट कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, मिनिमल और लो थिंकिंग लेवल्स लोअर लेटेंसी और कॉस्ट को प्रायोरिटी देंगे, जबकि हायर थिंकिंग लेवल्स का इस्तेमाल ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड, मल्टी-स्टेप सब-एजेंट टास्क्स के लिए किया जा सकता है।
इसके अलावा, Gemini 3.5 Flash का एक स्पेशलाइज्ड वर्जन Gemini 3.5 Flash Cyber पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे सॉफ्टवेयर वल्नरेबिलिटीज की पहचान करने, वैलिडेट करने और उन्हें पैच करने के लिए फाइन-ट्यून किया गया है। ये मॉडल गूगल के CodeMender सिक्योरिटी एजेंट के साथ काम करता है। अपने स्पेशलाइज्ड साइबर-सिक्योरिटी फोकस्ड नेचर की वजह से Gemini 3.5 Flash Cyber को जनरल रिलीज नहीं मिलेगी। इसके बजाय, इसे CodeMender के तहत एक लिमिटेड-एक्सेस पायलट प्रोग्राम के जरिए एक्सक्लूसिवली सरकारों और ट्रस्टेड पार्टनर्स को ही ऑफर किया जाएगा।
गूगल के मुताबिक Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite आज से Google AI Studio, एंड्रॉयड स्टूडियो और Gemini Enterprise एजेंट प्लेटफॉर्म के जरिए Gemini API पर उपलब्ध हैं। Gemini 3.6 Flash को Google Antigravity और Gemini Enterprise एप से भी एक्सेस किया जा सकता है। दोनों मॉडल्स Gemini एप के जरिए भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि Gemini 3.5 Flash-Lite गूगल सर्च में भी रोलआउट हो रहा है।
कंपनी ने बताया कि Gemini 3.5 Pro फिलहाल पार्टनर्स के साथ टेस्टिंग में है और तैयार होते ही इसके ब्रॉडर रिलीज की उम्मीद है। इसके अलावा, गूगल ने बताया कि उसने Gemini 4 के लिए अपना सबसे एम्बिशियस प्री-ट्रेनिंग रन शुरू कर दिया है, हालांकि इसके रिलीज टाइमलाइन की घोषणा अभी बाकी है।