Gondia News: रावणवाड़ी ट्रक लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार| Navbharat Live

Published on 22 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 22, 2026 | 03:30 PM IST

विज्ञापन

सार

Rice Truck Robbery: गोंदिया के रावणवाड़ी थाना क्षेत्र में चावल से भरे ट्रक की लूट का पुलिस ने खुलासा किया। स्थानीय अपराध शाखा ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 18.13 लाख रुपये का ट्रक और चावल बरामद किया।

gondia ravanwadi rice truck loot case police arrest

गोंदिया ट्रक लूट- एआय जनरेटेड फोटो (सोेर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Gondia Truck Hijacking: रावणवाड़ी थाना क्षेत्र में चावल से भरे ट्रक को लूटने वाले गिरोह का स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी किया गया ट्रक और चावल सहित कुल 18 लाख 13 हजार 699 रु. का माल जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के हनुमानगंज निवासी फिर्यादी ट्रक चालक नवीन रामचंद मौर्य (35) मध्य प्रदेश के चाकघाट से ट्रक में 30 टन 765 किलो चावल भरकर सड़क अर्जुनी के लिए रवाना हुए थे।

16 जुलाई की रात नींद आने के कारण उन्होंने सावरी स्थित बस स्टैंड के पास ट्रक खड़ा कर आराम किया। इसी दौरान तड़के करीब 4 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ट्रक के पास आया और चालक से पीने के लिए पानी मांगा। चालक द्वारा पानी देने के बाद तीन अन्य के लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने चालक साथ मारपीट कर उसे ट्रक से नीचे उतारा और चाकू का डर दिखाकर कुछ दूरी पर ले जाकर पेड़ से रस्सी से बांध दिया। इसके बाद आरोपी ट्रक और उसमें भरा चावल लेकर फरार हो गए।

एलसीबी ने एक आरोपी को दबोचा

जिसकी शिकायत रावनवाड़ी थाने में की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे को मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एलसीबी ने दो विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि चोरी किया गया ट्रक और चावल कोहका निवासी संजयकुमार राजकुमार दमाहे और उसके साथियों ने लूटा है।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़े: Amaravati News: एमपी की 4 बीज कंपनियों पर FIR, बोगस सोयाबीन बीज से किसानों को लाखों का नुकसान

अन्य की तलाश जारी

इसके बाद एलसीबी टीम ने 19 जुलाई को संजय दमाहे को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथियों ने ट्रक लूटने के बाद चावल को कोहका से भानपुर मार्ग के बीच अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लाख रु. कीमत का ट्रक, 8,13699 रु. का चावल ऐसे कुल 18 लाख 13 हजार 699 रु। का माल जब्त किया है।

Follow Navbharatlive whatsapp