Tue, 04 Aug 2026 10:53 AM IST
दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 04 Aug 2026 10:53 AM IST
सार
संयंत्र के लिए ऐसी जमीन की तलाश की जा रही है जहां भूकंप की तीव्रता की संभावना रिक्टर पैमाने पर पांच से कम हो। साथ ही नदी के रूप में पर्याप्त पानी की उपलब्धता हो।
विज्ञापन
परमाणु ऊर्जा संयत्र - फोटो : एआई
विस्तार
लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को पूरा करने के लिए अलीगढ़ मंडल में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की तैयारी है। यह प्रदेश का दूसरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र होगा। इसके लिए मंडल भर में 180 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त (प्रथम) अखिलेश यादव ने अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज के जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
संयंत्र के लिए ऐसी जमीन की तलाश की जा रही है जहां भूकंप की तीव्रता की संभावना रिक्टर पैमाने पर पांच से कम हो। साथ ही नदी के रूप में पर्याप्त पानी की उपलब्धता हो। न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की ओर से प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप ही जमीन का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
इस संबंध में आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद ने 24 जुलाई 2026 को पत्र लिखकर स्थानीय प्रशासन को जमीन की तलाश के संबंध में निर्देश दिया था। यह मामला ऊर्जा विकास और उच्च प्राथमिकता से जुड़ा है इसलिए अपर आयुक्त ने सभी संबंधित जिलों अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उनसे कहा कि वह एनपीसीआईएल के मानकों के अनुसार अपने जिलों में संयंत्र के मानकों के अनुरूप जमीन की तलाश करें।
विज्ञापन
न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के मानकों के अनुसार जमीन की तलाश के लिए चारों जिलों के प्रशासन को पत्र लिखा गया है। 180 एकड़ जमीन ऐसी चाहिए जो भूकंप तीव्रता के पैमाने पर पांच से नीचे की आशंका वाली हो। साथ ही पानी भी उपलब्ध हो। जमीन मिलने के बाद सारा विवरण शासन और कॉरपोरेशन को भेज दिया जाएगा। -अखिलेश यादव, अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.