GTI का बदला अंदाज, अब इलेक्ट्रिक हुई Volkswagen की सबसे पावरफुल कार! स्पीड और स्टाइल का जबरदस्त कॉम्बो

Published on 16 सित॰ 2026

GTI का बदला अंदाज, अब इलेक्ट्रिक हुई Volkswagen की सबसे पावरफुल कार! स्पीड और स्टाइल का जबरदस्त कॉम्बो

कार सिर्फ 5.6 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ती है

Volkswagen ने अपनी GTI फैमिली में बड़ा बदलाव कर दिया है. कंपनी ने नई ID.3 GTI से पर्दा उठा दिया है और इसे GTI के 50 साल के इतिहास की सबसे पावरफुल कार बताया है. सबसे खास बात ये है कि इस बार GTI पेट्रोल इंजन के साथ नहीं, बल्कि पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावर के साथ आई है. ID.3 GTI में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 321.5 hp की पावर और 545 Nm का टॉर्क देती है.

लेकिन सिर्फ पावर ही इस कार की खासियत नहीं है. Volkswagen ने GTI के पुराने फॉर्मूले में भी बदलाव किया है. जहां अब तक GTI में पावर आगे के पहियों तक जाती थी, वहीं नई इलेक्ट्रिक GTI में पावर सीधे पीछे के पहियों तक पहुंचेगी.यानी कंपनी ने सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार पर GTI का बैज नहीं लगा दिया है, बल्कि इसे GTI के अंदाज में ही तैयार करने की कोशिश की है.

5.6 सेकंड में पकड़ लेगी 100kmph की रफ्तार

अब बात करते हैं इसकी रफ्तार की ID.3 GTI महज 5.6 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 200kmph होगी, जिसे इलेक्ट्रॉनिक तरीके से लिमिट किया गया है. इसमें लॉन्च कंट्रोल भी मिलेगा. Volkswagen के मुताबिक किसी मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक GTI में पहली बार यह फीचर दिया गया है. यानी कार को तेजी से लॉन्च करने का मजा इसमें और बढ़ने वाला है.

पावर के लिए इसमें 79kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का शुरुआती दावा है कि फुल चार्ज पर कार करीब 601km तक चल सकती है. DC फ़ास्ट चार्जिंग से इसे 10 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 29 मिनट लग सकते हैं। इसकी चार्जिंग क्षमता 183kW तक है.

लुक देखकर तुरंत पहचान जाएंगे GTI

इलेक्ट्रिक होने के बावजूद Volkswagen ने ID.3 GTI का GTI वाला अंदाज नहीं छोड़ा है. इसमें सामने लाल स्ट्राइप दी गई है, जो GTI मॉडल्स की खास पहचान रही है. Tornado Red कलर भी मिलेगा और कुल पांच कलर का ऑप्शन दिया जाएगा.

केबिन में भी पुराने GTI की झलक देखने को मिलती है. सीटों पर टार्टन पैटर्न दिया गया है, जो 1976 में आई पहली Golf GTI की याद दिलाता है. वहीं आगे वर्टिकल LED स्ट्रिप्स और 20-इंच के पहिए इसे और स्पोर्टी लुक देते हैं.कार में एक खास GTI ड्राइव मोड भी मिलेगा. इंजिनियरिंग व्हील पर दिए गए बटन से एक्टिवेट किया गया. इसमें थ्रॉटल रिस्पॉन्स, स्टीयरिंग और सस्पेंशन की सेटिंग एक साथ बदली जाएगी.

अभी भारत आने की पुष्टि नहीं

फिलहाल Volkswagen ने ID.3 GTI की कीमत का खुलासा नहीं किया है. भारत में इसे लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस पर भी कंपनी ने कुछ नहीं कहा है. खास बात यह है कि रेगुलर ID.3 भी अभी भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है.

फिलहाल यह यूरोपीय बाजार के लिए रिवील किया गया है और इसकी प्री-सेल 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है. अभी इसे प्रोडक्शन के करीब का कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया है, इसलिए आगे चलकर इसके पावर, रेंज और दूसरे स्पेसिफिकेशन में थोड़ा बदलाव हो सकता है.

यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर को दुनिया के सामने आएगी नई Tesla Roadster, 998KM रेंज और धांसू फीचर्स से मचाएगी तहलका

Mahindra XUV 7XO की सेफ्टी का जलवा! 5-स्टार रेटिंग के साथ जानें कीमत और फीचर्स

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button