
अक्षय कुमार और सैफ अली खान
Haiwaan Trailer Update: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के तमाम चाहने वाले उनकी अगली फिल्म ‘हैवान’ का इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म उनके फैंस के लिए इसलिए खास है, क्योंकि इसमें अक्षय हीरो नहीं बल्कि विलेन के रोल में दिखेंगे. फिल्म से पहले मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करके एक छोटी सी झलक दिखाने की तैयारी कर ली है. अक्षय ने सोशल मीडिया पर खुद एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा.
अक्षय ने 24 अगस्त की शाम सोशल मीडिया पर फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए. पोस्टर में अक्षय के साथ सैफ अली भी दिख रहे हैं, जो इस फिल्म के हीरो हैं. पोस्टर में अक्षय एक साइको किलर की भूमिका में काफी खूंखार लग रहे हैं. उनके चेहरे पर एक मुस्कान है, जो खतरे की ओर इशारा करती है. पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने बताया कि ‘हैवान’ का ट्रेलर 25 अगस्त को रिलीज होगा.
अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय कुमार ने क्या लिखा?
अक्षय कुमार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “कल कहानी मेरी होगी, लेकिन डर तुम्हारा. ट्रेलर कल (25 अगस्त) आएगा.” मेकर्स ने 12 अगस्त को ‘हैवान’ का टीजर रिलीज किया था. लेकिन उसमें ज्यादा कुछ नहीं दिखाया गया था. अब देखना होगा ट्रेलर किस तरह का होता है. बता दें, जहां एक तरफ अक्षय इसमें साइको किलर के रोल में हैं, तो वहीं सैफ एक ऐसे आदमी का किरदार निभा रहे हैं, जो देख नहीं सकता है.
ये भी पढ़ें-
क्या तीसरे पार्ट के साथ खत्म हो जाएगी अजय देवगन की दृश्यम? उधर मोहनलाल ने दिया चौथी फिल्म का हिंट
बॉक्स ऑफिस पर फिर दिखेगा खूंखारों का भौकाल! ब्लॉकबस्टर होगी तबाही की ये कहानियां?
कब रिलीज होगी ‘हैवान’?
अक्षय-सैफ दोनों के चाहने वालों के लिए ‘हैवान’ बेहद खास है, क्योंकि ये 18 सालों के बाद हो रहा है जब बॉलीवुड के ये दो बड़े स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. साल 2008 की फिल्म ‘टशन’ के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया. अब प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘हैवान’ के जरिए दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. वो भी एक विलेन है, तो दूसरा हीरो. ऐसे में दोनों को आमने-सामने देखना दिलचस्प होगा. ये फिल्म 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More