Hisense ने भारत में अपनी UR8S RGB MiniLED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें बेहतर रंग, कॉन्ट्रास्ट और 180Hz रिफ्रेश रेट जैसी खूबियां हैं। ...और पढ़ें

Hisense UR8S RGB MiniLED TV Series इंडिया में लॉन्च
HighLights
Hisense UR8S RGB MiniLED TV सीरीज भारत में लॉन्च।
बेहतर रंग, 180Hz रिफ्रेश रेट, VIDAA OS जैसी खूबियां।
शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये, आकर्षक लॉन्च ऑफर उपलब्ध।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Hisense ने इंडियन मार्केट में Hisense UR8S RGB MiniLED TV Series लॉन्च की है। ये लेटेस्ट टीवी सीरीज बेहतर रंग, कॉन्ट्रास्ट और क्लीयर इमेज ऑफर करती है। RGB MiniLED टेक्नोलॉजी के साथ Hisense ने अपनी इस लेटेस्ट टीवी सीरीज को एडवांस AI प्रोसेसर Hi-View AI Engine RGB के साथ लॉन्च किया है, जो कलर, ब्राइटनेस और इमेज क्वालिटी को रियल टाइम में एडजेस्ट करते हैं।
UR8S RGB MiniLED TV Series की खूबियां
UR8S RGB MiniLED TV Series को कंपनी ने इन-हाउस ऑपरेटिंग सिस्टम VIDAA के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे फास्ट Smart TV ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसमें एप्स तेजी से लोड होते हैं और कंटेंट आसानी से खोजा जा सकता है।
टीवी में मूवी और स्पोर्ट्स इवेंट देखने और गेमिंग के शौकीन यूजर्स के लिए UR8S सीरीज को 180Hz रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसके साथ ही डिस्प्ले में एंटी रिफ्लेक्शन और ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी का भी यूज किया गया है। टीवी की मैक्सिमम ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है।
लेटेस्ट UR8S सीरीज में 2.1.2 मल्टी-चैनल सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें Dolby Vision, Dolby Atmos, IMAX Enhanced और Filmmaker Mode का सपोर्ट दिया गया है। ये टीवी Alexa, Google Home, Apple AirPlay और Apple Home भी सपोर्ट करते हैं।
Hisense UR8S RGB MiniLED TV Series की कीमत
Hisense UR8S RGB MiniLED TV Series को तीन साइज- 55, 65 और 75 इंच में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी रेंज को 1,19,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी RGB Special Sellout Offer के तहत यूजर्स को 10 हजार रुपये का कैशबैक, 2 साल की वारंटी, एक ईएमआई फ्री और जीरो डाउनपेमेंट जैसे ऑफर दे रही है। इस टीवी सीरीज को अमेजन फ्लिपकार्ट के साथ-साथ प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।