Honda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प| Navbharat Live

Published on 24 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 24, 2026 | 07:51 PM IST

विज्ञापन

सार

Honda New Portfolio: भारत के दोपहिया बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने बड़ा दांव खेला है। जिसमें 10 नए और अपडेटेड टू-व्हीलर्स का विस्तारित हुआ है।

Honda biggest-ever launch 10 models unveiled, including 7 new bikes and scooters

Honda New Portfolio (Source. Social Media)

विस्तार

Honda Bikes India: भारत के दोपहिया बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने बड़ा दांव खेला है। बता दें कि कंपनी ने एक साथ 10 नए और अपडेटेड टू-व्हीलर्स का विस्तारित पोर्टफोलियो पेश किया है। जिसमें 7 बिल्कुल नए मॉडल और 3 अपडेटेड मॉडल शामिल किए गए हैं जिन्हें नए रंग विकल्पों के साथ उतारा गया है। वहीं खास बात यह है कि इस लाइनअप में क्रूजर, एडवेंचर बाइक, रोडस्टर, इलेक्ट्रिक स्कूटर और फ्लेक्स-फ्यूल जैसे कई सेगमेंट शामिल हैं। इसपर कंपनी का कहना है कि इन मॉडलों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा जिससे मेक इन इंडिया अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

बदलते ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया पोर्टफोलियो

HMSI ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय ग्राहक अब सिर्फ कम कीमत और बेहतर माइलेज नहीं बल्कि अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से आधुनिक और प्रीमियम टू-व्हीलर्स भी चाहते हैं। इसी मांग को देखते हुए कंपनी ने ऐसा पोर्टफोलियो तैयार किया है जिसमें हर तरह के राइडर के लिए विकल्प मौजूद हैं। वहीं इस मौके पर HMSI के प्रेसिडेंट एवं CEO त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “भारत होंडा के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक बाजारों में से एक है। 10 उत्पादों का यह नया पोर्टफोलियो ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराता है। यह एडवांस इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाहनों, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के जरिए ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के अनुरूप विकल्प प्रदान करने की हमारी बहुआयामी रणनीति को मजबूत करता है।”

एडवेंचर से लेकर EV तक, क्या-क्या है खास?

जानकारी के लिए बता दें कि नई रेंज में Honda ADV 160 को सिटी एडवेंचर स्कूटर के रूप में पेश किया गया है जो E85 फ्लेक्स-फ्यूल सपोर्ट करने वाला भारत का पहला स्कूटर होगा। वहीं CB500 को रेट्रो रोडस्टर, CB350 रेंज को नए रंगों के साथ और Rebel 300 व Rebel 500 को लाइफस्टाइल क्रूजर सेगमेंट में उतारा गया है। वहीं ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए XR 300L और XR 300 Rally पेश की गई हैं जबकि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च लाइनअप में शामिल किया है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 151 किमी तक की IDC रेंज देने का दावा करता है।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़े: Honda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना

Honda E-Clutch और मेक इन इंडिया पर जोर

कंपनी चुनिंदा मॉडलों में Honda E-Clutch तकनीक भी देगी जिससे ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और राइडिंग ज्यादा आसान होगी। HMSI के निदेशक (सेल्स एवं मार्केटिंग) मुत्सुओ उसुई ने कहा, “आज भारतीय ग्राहक ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो उनकी आवाजाही की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उनकी जीवनशैली के अनुरूप भी हों।” फिलहाल कंपनी ने कीमतों और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। सभी मॉडल चरणबद्ध तरीके से भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि Honda का यह नया पोर्टफोलियो प्रीमियम टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है।

Follow Navbharatlive whatsapp