गाजियाबाद । यूपी के गाजियाबाद स्थित थाना खोड़ा (Khoda Police Station) क्षेत्र की नेहरू गार्डन चौकी पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने चौकी से बाहर निकलकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग बूझाकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में देर रात फिर से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ खोड़ा पुलिस (Khoda Police) को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तयपानी वालों से चल रहा था विवाद
खोड़ा के नेहरू गार्डन कॉलोनी (Nehru Garden Colony) में मोनू परिवार के साथ रहते हैं। कॉलोनी में रहने वाले पानी का काम करने वाले कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। पुराने विवाद को लेकर देहरादून में फिर से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों पक्ष नेहरू गार्डन पुलिस चौकी (Nehru Garden Colony) पहुंचे। यहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी।
खोड़ा में एक युवक ने नेहरू गार्डन पुलिस चौकी में घुसकर खुद को लगाई आग
रात 11.30 बजे की घटना
दबंगो ने युवक के साथ की थी मारपीट
पीड़ित ने चौकी में की शिकायत, लेकिन सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर युवक ने चौकी में आत्मदाह की कोशिश की pic.twitter.com/TJmEi14FON— JournalistRaviChauhan (@UF8CPkfayuJMuPG) September 10, 2026
पढ़ें :- राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदीप मौर्य ने रखीं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं, जल्द मिला समाधान का आश्वासन
चौकी में बिगड़ी बात
शिकायत के बाद दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया गया। दोनों पक्षों में चौकी में बातचीत हो रही थी। तभी मोनू गुस्से में होकर चौकी से बाहर आया और अपने पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा ली। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उसकी हालत सुरक्षित और खतरे से बाहर बताई है।
पुलिस का बयान
एसीपी इंदिरापुरम (कार्यवाहक) अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र पुलिस को दिए थे। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंहघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
पुलिस चौकी के बाहर मोनू द्वारा खुद को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहा है मोनू ने पहले अपने ऊपर पेट्रोल डाला। फिर माचिस की तिल्ली जलाकर खुद को आग लगा ली। मोनू के पास खड़े हुए कुछ लोग उसका फोन से वीडियो बना रहे थे। आग लगाते ही शोर शराबा शुरू हो गया। तभी पुलिसकर्मी बाहर आए और आग को बुझने लगे।