Live: राहुल के घर चाय पार्टी के बाद विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, CEC पर साधा निशाना - India TV Hindi

Published on 13 अक्टू॰ 2026

सुप्रीम कोर्ट ने विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी है। शनिवार के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों को हिरासत में लेने और उन पर हमले से जुड़ी सभी याचिकाएं और मेट्रो, रेलवे और सड़कों के बंद होने से जुड़ी अवमानना याचिकाओं की सुनवाई भी गुरुवार तक टाल दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सरकारी आवास पर इंडिया ब्लॉक के सांसदों, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और छात्र संगठनों के लिए हाई-टी का आयोजन किया गया है।पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया है।सौरव दास के साथ CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानें पल पल के अपडेट्स...

हिरासत में सौरव दास-आशुतोष रांका, राहुल गांधी के आवास पर टी पार्टी का आयोजन

Auto Refresh

Refresh

  • 9:17 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Vineet Kumar

    दिल्ली पुलिस ने रांका और दास के खिलाफ FIR दर्ज की

    दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना अनुमति जंतर-मंतर क्षेत्र में घुसने के आरोप में FIR दर्ज की है, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।⁠ यह कार्रवाई तब हुई जब कार्यकर्ताओं ने भारी बैरिकेडिंग वाले विरोध स्थल में प्रवेश कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की।⁠ हाल ही में जंतर-मंतर को निर्दिष्ट विरोध स्थल से हटा दिया गया था।⁠ (रिपोर्ट: अभय पाराशर)

  • 6:48 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Vineet Kumar

    महिला कार्यकर्ता और महिला कॉन्स्टेबल के बीच मारपीट

    दिल्ली के कनॉट प्लेस में NSUI के प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए जाने के बाद एक महिला कार्यकर्ता और महिला कॉन्स्टेबल के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे के साथ हाथापाई की। इसी घटना के बाद NSUI कार्यकर्ता को ऋतु बराला को हिरासत में लिया गया। ऋतु बराला को छुड़वाने के लिए कनॉट प्लेस थाने में NSUI कार्यकर्ता जमे हुए हैं।  महिला कॉन्स्टेबल को मेडिकल के लिए पुलिस लेकर जा रही थी, तभी गाड़ी को घेर कर पुलिस और NSUI के कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा और नोकझोंक हुई है। (रिपोर्ट: संजय शाह)

  • 6:08 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Vineet Kumar

    साथ खड़े लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं: राहुल गांधी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'हम सब यहां एक साथ खड़े हैं। जैसा कि मैंने कल कहा था, यह एक ही विरोध है जिसका एकमात्र मकसद है, भारत में लोकतंत्र की बहाली। इस देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है। हम लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। सरकार ने तय किया है कि अब जंतर-मंतर का इस्तेमाल हमारी मांग रखने के लिए नहीं किया जा सकता। हम भारत के उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जो हमारे साथ खड़े रहे।'

  • 6:00 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Vineet Kumar

    हम मिलकर लड़ेंगे और लोकतंत्र दोबारा लाएंगे: राहुल गांधी

    विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, 'सारे आंदोलन का मिशन एक है। हम मिलकर लड़ेंगे और लोकतंत्र दोबारा लाएंगे।'

  • 5:56 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Vineet Kumar

    हम आंदोलन करते रहेंगे: सुप्रिया सुले

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार की नेता सुप्रिया सुले ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'INDIA गठबंधन एकसाथ है। संविधान की हत्या हुई है और आज हमारा संविधान खतरे में है। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम आंदोलन करते रहेंगे। हम प्रत्येक भारतीय को उसका अधिकार देकर रहेंगे।'

  • 5:50 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Vineet Kumar

    'इतनी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली में पहले कभी नहीं जुटे थे'

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'इतनी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली में पहले कभी नहीं जुटे थे। वोट चोरी के प्लान को एक्सपोज करने के लिए हम सभी लोग तैयार हो गए हैं।'

  • 5:44 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Vineet Kumar

    CEC के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी: तेजस्वी यादव

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार गुप्ता कठपुतली हैं। लोकतंत्र बचाने के लिए हम एकजुट हैं। CEC ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।'

  • 5:42 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Vineet Kumar

    राहुल गांधी के घर चाय पार्टी के बाद विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    राहुल गांधी के घर चाय पार्टी के बाद विपक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मौजूद हैं।

  • 5:08 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Vineet Kumar

    राहुल गांधी के आवास पर टी पार्टी का आयोजन

    राहुल गांधी के आवास पर I.N.D.I.A. गठबंधन की चाय पार्टी शुरू हो गई है। बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद हैं। बैठक के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ रणनीति पर चर्चा हो रही है।

  • 4:52 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Vineet Kumar

    कनॉट प्लेस थाने पर NSUI का प्रदर्शन

    NSUI के कार्यकर्ताओं को हिरासत से रिहाई की मांग को लेकर कनॉट प्लेस थाने पर प्रदर्शन हो रहा है। कनॉट प्लेस में CEC के खिलाफ इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं। (रिपोर्ट: संजय शाह)

  • 3:04 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    CEC के इस्तीफ़े की मांग को लेकर पटना में विरोध मार्च

    CPI(ML) लिबरेशन के छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पटना में विरोध मार्च निकाला। वे SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच गांधी मैदान से शुरू हुआ यह विरोध मार्च लोक भवन की ओर जा रहा था, लेकिन पुलिस ने इसे जेपी गोलंबर पर रोक दिया।

  • 2:51 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    कोलकाता में TMC का प्रदर्शन

    कोलकाता में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ TMC का प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

  • 2:42 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    अब तक लगभग 500 सोशल मीडिया पोस्ट हटाए जा चुके हैं

    दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक लगभग 500 सोशल मीडिया पोस्ट हटाए जा चुके हैं जो अफवाहें फैला रहे थे या लोगों में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

  • 2:11 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    कर्नाटक हाई कोर्ट के वकीलों का विरोध प्रदर्शन

    नई दिल्ली में 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन के दौरान वकीलों पर हुई कतिथ पुलिस ज्यादती के विरोध में और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट के कुछ वकील संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट के मुख्य द्वार के पास  विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें वकीलों ने हिस्सा लिया, प्रदर्शनकारी वकीलों ने आरोप लगाया कि SIR को लेकर सुप्रीमकोर्ट अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहा है, CEC ज्ञानेश कुमार BJP के पक्ष में काम कर रहे हैं, उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

  • 2:04 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं-रवि किशन

    कल दिल्ली में INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर BJP सांसद रवि किशन ने कहा, "राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वे अपने ही कार्यकर्ताओं को धक्का-मुक्की कर रहे हैं और बदसलूकी पर उतारू हैं। चूंकि वे BJP को हरा नहीं पा रहे हैं, इसलिए अब ये लोग 'हाईजैकिंग' (जबरन कब्जा करने) पर उतर आए हैं। 65 सालों तक इन लोगों ने देश का शोषण किया है। वे चाहते हैं कि भारत 65 साल पीछे चला जाए, इसलिए वे दिल्ली की जनता को परेशान कर रहे हैं... वे जनता से यह भी नहीं पूछ रहे हैं कि वे क्या चाहती हैं; जनता तो मोदी जी और इस सरकार को चाहती है..."

  • 2:02 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    तृणमूल कांग्रेस ममता गुट ने पूछा सवाल

    अब समय आ गया है कि @CEOWestBengal यह स्वीकार करे कि पूरी SIR प्रक्रिया का मकसद @BJP4Bengal को ऐसी सीटें जिताना था, जिनके बारे में वे कभी सोच भी नहीं सकते थे!
    चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से योग्य वोटरों के नाम हटाने के बाद, @ECISVEEP अचानक "एक सक्रिय अभियान" शुरू करना चाहता है ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई भी योग्य वोटर छूट न जाए।
    चुनाव से पहले यह सक्रियता कहाँ थी? बंगाल में SIR प्रक्रिया इतनी जल्दबाजी और बिना किसी योजना के क्यों की गई?

  • 2:01 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    CJP ने लगाया बड़ा आरोप

    CJP की लीगल मामलों की हेड रत्ना सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि संगठन के को-कन्वीनर सौरव दास और आशुतोष रंका को जंतर-मंतर से हिरासत में लिए जाने के बाद उनके वकील से मिलने नहीं दिया जा रहा है।सिंह ने X पर एक पोस्ट में कहा, "आज सुबह @SauravDassss, @AshutoshRanka और @AjinkyaCJP को दूसरे नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए हिरासत में ले लिया। अब जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन के SHO ने वकील को उनसे मिलने देने से मना कर दिया है, जबकि उनके फोन ज़ब्त कर लिए गए हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।" सिंह ने आगे कहा, "उन्हें किस कानूनी अधिकार के तहत हिरासत में लिया जा रहा है और उनके वकील को उनसे मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है?"

  • 1:53 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    दिल्ली में CAPF की तैनाती की डेट बढ़ाने की मांग

    दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अहम जगहों पर विरोध-प्रदर्शन तेज होने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी संभावित चुनौतियों का हवाला देते हुए, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) की 273 कंपनियों की तैनाती को 20 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग की है।

  • 1:52 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप

    कल इस देश के इतिहास का काला दिन था। सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश, विरोध कुछ ऐसा है जो पहले कभी नहीं हुआ। इंडिया ब्लॉक और राहुल गांधी ने भारत के संविधान का अपमान किया है।

  • 1:47 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    राहुल गांधी ने किया ट्वीट

    आज मैंने INDIA गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के साथियों को अपने घर चाय पर बुलाया है। लोकतंत्र की रक्षा के इस जनांदोलन में हम सब एक साथ हैं और ये आंदोलन लगातार जारी रहेगा। चाय के बाद हम सभी मिलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।

  • 1:43 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने भी दर्ज की करीब 4 से ज्यादा FIR

    दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने भी दर्ज की करीब 4 से ज्यादा FIR। झूठे नैरेटिव प्रसारित करने वाले और देश का माहौल खराब करने वाले सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज। सोशल मीडिया के जरिये सीमा पार से फैलाया जा रहा है भारत विरोधी महौल। कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया हेंडलर्स को करवाया गया D ऐक्टिव।10 तारीख को पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया हैंडल से कई लोगो की प्रदर्शन में मौत की झूठी खबर पोस्ट की गई थी।

  • 1:34 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    सौरव दास-आशुतोष रांका हिरासत में

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में ले लिया है। सौरव दास अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। पुलिस ने इस दौरान  आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया है।

  • 1:33 PM (IST) Oct 13, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    पटना में AISA के कई कार्यकर्ता हिरासत में

    सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार की राजधानी पटना में AISA ने राजभवन मार्च निकाला। पार्टी के कई कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए AISA के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।