Updated: Tuesday, October 13, 2026, 13:25 [IST]
ICC Player of the Month Award: भारतीय क्रिकेट के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा को सितंबर 2026 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। गिल ने पुरुष वर्ग में पांचवीं बार यह अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि शेफाली ने दूसरी बार यह सम्मान हासिल किया।
यह तीसरी बार है जब एक ही महीने में पुरुष और महिला दोनों वर्गों का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों ने जीता है। गिल के पांचवें सम्मान के साथ वह वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज की बराबरी पर भी पहुंच गए हैं, जिन्होंने पुरुष और महिला वर्ग को मिलाकर कुल पांच बार यह अवॉर्ड जीता है।
गिल के बल्ले ने उगल दी आग
शुभमन गिल के लिए सितंबर का महीना वनडे क्रिकेट में शानदार रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में उन्होंने लगातार शतकीय पारियां खेलीं। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में गिल ने 108 गेंदों पर 110 रन बनाए। उनकी पारी की मदद से भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
इसके बाद गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में गिल ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया। उन्होंने सिर्फ 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 26 चौके और 8 छक्के लगाए। गिल ने केवल 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक है। इसके बाद तो तय हो गया कि अवॉर्ड गिल के अलावा किसी अन्य को नहीं मिल सकता। गिल ने अवॉर्ड मिलने पर ख़ुशी जताई।
शेफाली वर्मा ने दूसरी बार जीता ICC अवॉर्ड
महिला वर्ग में शेफाली वर्मा को सितंबर में शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया। भारत की एशिया कप जीत और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने के अभियान में शेफाली ने बल्ले और गेंद, दोनों से योगदान दिया।
शेफाली ने सितंबर में 360 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 184.61 रहा। वह महिला एशिया कप में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। इस दौरान उन्होंने छह विकेट भी लिए, जिससे उनके ऑलराउंड प्रदर्शन को मजबूती मिली।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range