
किरीट सोमैया और इमरान खान
Imran Khan Mumbai Protest: मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान के पास शनिवार 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के बाद बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान कानूनी और सियासी विवादों के चपेट में आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस से शिकायत करते हुए इमरान खान को भारत से तुरंत निर्वासित (डिपोर्ट) करने और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग की है. सोमैया का दावा है कि इमरान खान एक विदेशी (अमेरिकी) नागरिक हैं और नियमों के मुताबिक वो देश के भीतर किसी भी राजनीतिक विरोध या प्रदर्शन में भाग नहीं ले सकते. दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर एक्टर की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी है और दावा किया है कि वो किसी प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थे, बल्कि केवल हिरासत में लिए गए अपने दोस्तों का हाल जानने वहां गए थे.
बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुंबई की गावदेवी पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया कि इमरान खान ने भारत में गैर-कानूनी प्रदर्शन में शामिल होकर ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) और वीजा नियमों का उल्लंघन किया है.
सोमैया ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया, “इमरान खान मूल रूप से अमेरिकी नागरिक हैं. भारत में रहते हुए इस तरह के राजनीतिक आंदोलनों और विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेना नियमों के खिलाफ है. कोई भी विदेशी नागरिक यहां के आंतरिक मामलों में इस तरह सक्रियता नहीं दिखा सकता. इसलिए पुलिस को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें डिपोर्ट किया जाना चाहिए. हमने गृह मंत्रालय और पुलिस से उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की भी मांग की है ताकि वो जांच छोड़कर भाग न सकें.
गामदेवी पुलिस ने इस मामले में किरीट सोमैया के आवेदन को आगे की जांच के लिए फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस को भेज दिया है, जहां इमरान खान के OCI नियमों और वीजा शर्तों की समीक्षा की जा रही है.
Immigration Department of India, FRRO Foreign Regional Registration Office Mumbai has initiated Investigation against #ImranKhan
Mumbai Police asking him about his American Citizenship
I had discussion with Senior Officials of Mumbai Immigration FRRO & also Mumbai Police, both accepted My Complaint that Imran Khan had illegally participated in the Political Agitation.
I am sure strong action will be taken against him
@BJP4India @AmitShah @Dev_Fadnavis
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) October 12, 2026
गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन का इंस्टाग्राम पर दावा
इस पूरे घटनाक्रम पर जहां इमरान खान ने हिरासत के दौरान पुलिस वैन से मजाकिया अंदाज में सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था कि वो ‘ड्राइव पर जा रहे हैं’, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर उस शाम का आंखों देखा हाल बयां किया. लेखा ने अपने पोस्ट में दावा किया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे इमरान खान, उनकी मां नुजहत, कजिन ज़ायन मैरी, खुद लेखा और कुछ अन्य लोग अगस्त क्रांति मैदान की तरफ गए थे. उनका मकसद सिर्फ अपने उन दोस्तों के बारे में पता करना था, जिन्हें पुलिस ने पहले से हिरासत में लिया था. लेखा का कहना है कि वहां कोई भीड़ नहीं थी न ही कोई सभा हो रही थी. पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड्स लगा रखे थे और भारी संख्या में मीडिया मौजूद थी, जिसने इमरान को देखते ही घेर लिया.
प्रोटेस्ट में जाने पर क्या बोले थे इमरान
जब मीडिया ने सवाल पूछे, तो इमरान ने साफ कहा कि उनकी कोई मांग नहीं है और वो किसी संगठन का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर वहां पहुंचे हैं. लेकिन वो अपनी बात पूरी कर पाते, उससे पहले ही सीटी बजने और हलचल के कारण सब कुछ बिखर गया. लेखा ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें और ज़ायन मैरी को पकड़कर गाड़ी में बिठाया, जिससे उन्हें चोटें (खरोंचें) भी आईं. इसके बाद उन्हें पुलिस वैन में बैठाकर करीब दो घंटे तक शहर में घुमाया गया और उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई.
हालांकि लेखा ने आखिर में मुंबई पुलिस की भूमिका की सराहना भी की और कहा कि वो व्यवस्था का सम्मान करती हैं, लेकिन उस दिन की पूरी स्थिति को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को अगस्त क्रांति मैदान पर बिना आधिकारिक अनुमति के जमा होने के आरोप में 400 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें इमरान खान भी शामिल थे.

सोनाली नाईक
सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.
Read More