IND VS SL: गॉल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल की पारी पर लगा फुल स्टॉप, जानिए कितने रन बनाकर आउट

Published on 16 अग॰ 2026

IND VS SL: बारिश ने क्रिकेट फैंस का मजा किरकिरा कर दिया, क्योंकि भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया.

IND VS SL: बारिश ने क्रिकेट फैंस का मजा किरकिरा कर दिया, क्योंकि भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया.

author-image

New Update

IND VS SL devdutt padikkal out after scoring 167 runs in day-2

देवदत्त पडिक्कल Photograph: (Image Source: X/BCCI)

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह बारिश में धुल गया. वहीं, दूसरे सेशन में एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए आए भारतीय स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और 150 रनों का स्कोर पूरा किया. पडिक्कल दोहरे शतक की ओर तेजी से बढ़ ही रहे थे, लेकिन फिर श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभाथ जयसूर्या ने उन्हें आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

देवदत्त पडिक्कल डैडी हंड्रेड बनाकर हुए आउट

— BCCI (@BCCI) August 16, 2026

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और डैडी हंड्रेड बनाकर आउट हुए. पडिक्कल पहले दिन पर 131 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. वहीं, दूसरे दिन जब दूसरे सेशन में खेल शुरू हुआ, तो पडिक्कल ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 150 का आंकड़ा पार किया. वह तेजी से दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन तभी प्रभाथ जयसूर्या ने पडिक्कल को चलता कर दिया.

— BCCI (@BCCI) August 16, 2026

प्रभाथ जयसूर्या को दूसरी नई गेंद मिली और उन्होंने पडिक्कल देवदत्त पडिक्कल क्रीज से बाहर निकल आए थे, जयसूर्या ने यह देख लिया और गेंद को तेज़ी से और फ़्लैट ऑफ़ स्टंप के पास डाला. पडिक्कल चूक गए, विकेटकीपर ने गेंद पकड़ी और तुरंत बेल्स गिरा दीं. श्रीलंका को इसी विकेट की जरूरत थी. वे क्रीज से थोड़ा जल्दी बाहर निकल आए थे. इसी का फायदा उठाकर निरोशन डिकवेला गिल्लियां उड़ा दीं.

भारत का स्कोर 364/5

— BCCI (@BCCI) August 16, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से वॉशआउट हो गया. मगर, दूसरे सेशन में 21 ओवर का खेल हुआ, जिसमें भारत ने 3 विकेट गंवाए और 76 रन बनाए. भारत की ओर से पडिक्कल 167 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा, ऋषभ पंत ने 39(62) रन पर अपना विकेट गंवाया. इसके अलावा पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे केएल राहुल भी बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वह ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सके और महज अपनी पारी में 5 रन जोड़कर 82 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इस तरह टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 364 रनों का है.

भारत के लिए सीरीज जीतना है जरूरी

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के साथ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज जीतना काफी जरूरी है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम में पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रा हुआ है. भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और 48.15 PCT है. बता दें, भारत को WTC 2026 के इस संस्करण में अभी 9 मैच खेलने हैं, जिसमें से टीम इंडिया सारे मैच जीत लेती है, तो वह फाइनल की प्रबल दावेदार होगी. 

ये भी पढ़ें: Explainer: 17 साल पहले बांग्लादेश के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसने ऑस्ट्रेलिया वाली जीत को बना दिया इतना खास, कम ही लोग जानते हैं ये बात

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें