IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? जड़ चुके हैं इतने शतक

Published on 29 अग॰ 2026

IND vs WI: भारतीय टीम अगले महीने सितंबर में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीमित ओवरों का खेल सितंबर-अक्टूबर में खेला जाएगा. पहले दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज की भिड़ंत होगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी होगी तो चलिए इससे पहले जानते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड कैसा रहा है. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ खूब चलता है विराट कोहली का बल्ला

विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ जमकर बल्ला चलता है. वे जब भी कैरेबियाई टीम के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो रिकॉर्ड्स की झड़ी लग जाती है. उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 42 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 41 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 2261 रन अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका औसत 66.50 का और स्ट्राइक रेट 96.95 का रहा है. कोहली ने इस दौरान 215 चौका और 93 छक्का लगाया है. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 157 रन रहा है, जो उनके करियर की सबसे शानदार पारियों में से एक है. वहीं, विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 9 शतक और 11 अर्धशतक जड़ चुके हैं. वेस्टइंडीज दूसरी टीम है, जिसके खिलाफ कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं. वहीं कोहली दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 2000 से अधिक रन बनाए हैं. ये जादुई आंकड़े साबित करते हैं कि जब वेस्टइंडीज की टीम सामने होती है, तो विराट कोहली का बल्ला एक अलग ही स्तर पर प्रदर्शन करता है. 

पिछली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में एक भी गेंद नहीं खेल पाए थे विराट कोहली

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पिछला वनडे सीरीज जुलाई-अगस्त 2023 में खेला था. तब वेस्टइंडीज की टीम ने भारत का दौरा किया था. इस 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली का आंकड़ा अनोखा रहा था, क्योंकि पूरी सीरीज में उन्हें एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला था. 

पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 114 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग किया और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों को मौका देने के लिए विराट कोहली को नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारा गया, लेकिन उनके क्रीज पर उतरने से पहले ही भारत ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे कोहली 'डिड नॉट बैट' (DNB) रहे.

इसके बाद इस सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया था. दरअसल, एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों के मद्देनजर टीम मैनेजमेंट ने युवाओं को मौका देने का फैसला किया, इस कारण विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से रेस्ट दिया गया था. 

— Johns. (@CricCrazyJohns) August 29, 2026

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज शेड्यूल 2026

पहला वनडे मैच - 27 सितम्बर, रविवार, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे

दूसरा वनडे मैच - 30 सितम्बर, बुधवार, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी, दोपहर 2:00 बजे

तीसरा वनडे - 3 अक्टूबर, शनिवार, महाराजा यादविन्द्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 2:00 बजे

यह भी पढ़ें:  Explainer: 15 साल की उम्र में भी अंडर-19 टीम से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? BCCI का ये नियम है वजह