'असली अपग्रेड समाज का करो', आईफोन 18 खरीदने वालों पर सोनू सूद का तंज

Published on 18 सित॰ 2026

इंडिया में एप्पल के आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की सेल शुरू हो गई है. इसी बीच स्टोर के बाहर लगी लंबी लाइनों पर एक्टर सोनू सूद ने रिएक्ट किया और लोगों को सलाह दी.

Written By : मयूरी सिंह |  Updated at : 18 Sep 2026 01:40 PM (IST)

Preferred Sources

sonu sood take a dig at iphone 18 launch buyers crowd say real upgrade is better society 'असली अपग्रेड समाज का करो', iPhone 18 खरीदने वालों पर सोनू सूद का तंज

आईफोन 18 खरीदने वालों पर सोनू सूद का तंज

Source : instagram

एप्पल का लेटेस्ट आईफोन18 लॉन्च होते ही देश के अलग-अलग स्टोर्स पर खरीदने वालों की लंबी भीड़ देखने को मिल रही है. इसेक कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर भी सामने आ रहे हैं. अब एक्टर सोनू सूद ने भारत में आईफोन 18 खरीदने वीलों पर तंज कसा है और लोगों का सलाह दी है.

iPhone 18 खरीदने वालों पर सोनू सूद का तंज
सोनू सूद ने अपने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एप्पल स्टोर के बाहर आईफोन खरीदने वालों की भारी भीड़ दिख रही है. एक्टर ने अपनी इस पोस्ट के जरिए लोगों को केवल स्मार्टफोन के दिखावे और कर्ज के जाल में फंसने के बजाय सामाजिक सुधार और दूसरों की मदद करने की सलाह दी. उन्होंने लिखा, 'नया फोन, नई EMI… पर पुराने बिल वैसे ही!  शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय, कुछ बदलाव लाने के लिए आगे आएं. असली अपग्रेड तो एक बेहतर समाज है.'

New phone, new EMI… same old bills! 😂 Maybe it’s time we queue up to make a difference, not just upgrade our phones. The real upgrade is a better society. ❤️ pic.twitter.com/WBVDzGrbaV

— sonu sood (@SonuSood) September 18, 2026

ये भी पढ़ेंः ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में सीता बन ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा, दिया करारा जवाब

सोनू सूद के पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने एक्टर की बात से सहमति जताई. एक यूजर ने लिखा, 'सच कड़वा है, लेकिन सच है! हाथ में डेढ़ लाख रुपये का फोन लेकर आप सिर्फ रील्स स्क्रॉल कर रहे हैं, लेकिन अपनी दिखावे की चाह पूरी करने के लिए आधी रात से लाइन में खड़े हैं. काश, देश के युवा समाज को बदलने के लिए लाइन में लगने में भी इतनी ही दिलचस्पी दिखाते.'

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये किसी वायरस से कम नहीं है. दुख की बात है कि हमारे पास इसका कोई इलाज नहीं है.' तीसरे ने कमेंट किया, 'हमें इन महंगे बिलों का बोझ उठाने के बजाय समाज को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए.'

सोनू सूद का फिल्मी करियर
सोनू सूद ने 'जोधा अकबर', 'सिंह इज किंग' और तेलुगु फिल्म 'अरुंधति' जैसी फिल्मों में काम किया है. 'दबंग' में छेदी सिंह के किरदार ने उन्हें बतौर विलेन भी काफी पहचान दिलाई. इसके बाद वह 'शूटआउट एट वडाला', 'आर... राजकुमार', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पलटन', 'सिंबा' और 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी फिल्मों में नजर आए. साल 2025 में सोनू सूद ने फिल्म 'फतेह' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था.

ये भी पढ़ेंः बॉडी शेमिंग के बीच कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद स्किन में आए बदलाव पर की बात, बताया कैसे रखती हैं अपना ख्याल

और पढ़ें

About the author मयूरी सिंह

मयूरी सिंह एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट है और एबीपी लाइव के लिए बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. ओटीटी की खबरों पर पर इनकी खास पकड़ है और वे वेब सीरीज, फिल्मों और पॉडकास्ट से जुड़ी ताजा खबरों पर लगातार नजर रखती हैं. मयूरी मनोरंजन जगत की नई रिलीज, ट्रेंडिंग कंटेंट और डिजिटल स्टोरीटेलिंग से जुड़े विषयों को सरल और आकर्षक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाती हैं. ओटीटी और पॉडकास्ट इंडस्ट्री की अपडेट्स, इनसाइट्स और ट्रेंड्स को कवर करना इनके लेखन की खासियत है.

Read More

Published at : 18 Sep 2026 01:40 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola