iPhone खरीदने वालों को झटका! iPhone 18 Pro के आते ही 17, 17e, 16 और Air हुए महंगे, देखें नए दाम - Haribhoomi

Published on 10 सित॰ 2026

Apple ने iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद भारत में iPhone 17, 17e, iPhone 16 और iPhone Air की कीमतें बढ़ा दी हैं। जानें किस मॉडल पर कितनी बढ़ोतरी हुई और नए दाम क्या हैं।

iPhone 17 Price Hike

iPhone खरीदने वालों को झटका! iPhone 18 Pro के आते ही 17, 17e, 16 और Air हुए महंगे, देखें नए दाम।

  • Published: 10 Sep 2026, 04:11 PM IST
  • Last Updated: 10 Sep 2026, 04:11 PM IST

Apple iPhone Price Hike: Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के साथ ही भारत में अपने कई पुराने और मौजूदा iPhone मॉडल्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। आमतौर पर नए iPhone आने के बाद पुराने मॉडल्स की कीमत कम होने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार Apple ने उल्टा दाम बढ़ा दिए हैं। iPhone 17, iPhone 17e, iPhone 16 और iPhone Air अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। 

iPhone 17 अब ₹99,900 से शुरू
सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 की कीमत बढ़ने को लेकर है। इसका 256GB मॉडल पहले ₹82,900 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर ₹99,900 हो गई है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹17,000 ज्यादा चुकाने होंगे। 512GB मॉडल की कीमत अब ₹1,24,900 है। iPhone 17 को Mist Blue, Sage, Lavender, Black और White कलर में पेश किया गया है।

iPhone 16 और 17e भी हुए महंगे
Apple ने iPhone 16 की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका दाम ₹69,900 से बढ़कर ₹89,900 हो गया है, यानी इसमें ₹20,000 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹64,900 से बढ़कर ₹79,900 हो गई है। यानी इस मॉडल पर ₹15,000 का इजाफा हुआ है। 

ये भी पढ़े-ः  Apple Watch Series 12 लॉन्च: नए Health Sensing System और AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत और खूबियां

iPhone Air की कीमत में सबसे बड़ा उछाल
iPhone Air की कीमतों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। इसका शुरुआती दाम ₹1,19,900 से बढ़कर ₹1,49,900 हो गया है। वहीं 1TB वेरिएंट की कीमत ₹2,24,900 तक पहुंच गई है। Reuters के मुताबिक 1TB मॉडल की कीमत में करीब 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो भारत में Apple की सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी में से एक है। 

आखिर Apple ने क्यों बढ़ाए दाम?
कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत बताई जा रही है। दुनियाभर में AI और डेटा सेंटर की मांग तेजी से बढ़ने के कारण DRAM, HBM और NAND जैसी मेमोरी की मांग बढ़ी है। इससे सप्लाई पर दबाव आया है और चिप्स की कीमतें बढ़ी हैं। इसका असर स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर भी पड़ रहा है। 

Apple ने नए iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,79,900 है। दोनों मॉडल में नया A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा, ज्यादा बैटरी और AI फीचर्स दिए गए हैं। 

ग्राहकों के लिए क्या बदला?
इस बार नए iPhone के आने के बाद पुराने मॉडल सस्ते होने के बजाय महंगे हो गए हैं। ऐसे में अगर आप iPhone 17, iPhone 17e, iPhone 16 या iPhone Air खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले की तुलना में ज्यादा बजट रखना होगा। Apple की इस नई प्राइसिंग ने खासतौर पर उन ग्राहकों को झटका दिया है, जो नए मॉडल के लॉन्च के बाद पुराने iPhone पर डिस्काउंट की उम्मीद कर रहे थे।