IPS आशुतोष मिश्रा की 95 साल की मां की हत्या: शरीर से गहने लापता; अंबेडकरनगर में अकेली रहती थीं; तख्त पर मिला शव - Ambedkarnagar News

Published on 16 अग॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ambedkarnagar
  • Ambedkarnagar Elderly Woman Murder & Robbery Case | Ashutosh Mishra

अम्बेडकरनगर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी के अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 95 साल थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे शव घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला। मुंह से हल्का खून निकला था।

शरीर से सोने के जेवर गायब थे। घर में कोई और सामान छुआ तक नहीं गया था। IPS की मां घर में अकेली रहती थीं। सुबह नौकरानी ने उन्हें मृत देखा तो आस-पास के लोगों को सूचना दी।

IPS आशुतोष मिश्रा इस समय लखनऊ में पुलिस हेडक्वार्टर में एसपी मुख्यालय हैं। सूचना पाकर दोपहर करीब 3 बजे वे लखनऊ से गांव पहुंचे। उन्होंने अज्ञात पर लूट के बाद मां की हत्या का केस दर्ज कराया है।

आशंका है कि शनिवार रात घर में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर मालीपुर थाना क्षेत्र का है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने IPS की मां की हत्या पर शोक जताया और भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने X पर लिखा,

QuoteImage

अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता जी की हत्या का दुखद समाचार आया है। उप्र में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण।

QuoteImage

3 तस्वीरें देखिए…

डीआईजी सोमेन वर्मा IPS के गांव पहुंचे थे। आसपास गांवों के लोग भी आए थे।

डीआईजी सोमेन वर्मा IPS के गांव पहुंचे थे। आसपास गांवों के लोग भी आए थे।

IPS की मां घर में अकेली रहती थीं। उनके पति रामकुमार मिश्रा प्रिंसिपल रहे थे।

IPS की मां घर में अकेली रहती थीं। उनके पति रामकुमार मिश्रा प्रिंसिपल रहे थे।

IPS की मां की हत्या से गांव में लोग सकते में आ गए।

IPS की मां की हत्या से गांव में लोग सकते में आ गए।

अब जानिए पूरा मामला…

रूढ़ा धमरूआ गांव निवासी IPS आशुतोष मिश्रा अपने मां-पिता के इकलौते बेटे हैं। दो बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता रामकुमार मिश्रा राजकीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल रहे। डेढ़ साल पहले उनकी मौत हो गई। इसके बाद घर में मां इंद्रावती अकेली बचीं।

उन्होंने मां की देखभाल के लिए एक नौकरानी पियारी रख दी। खुद भी परिवार के साथ समय-समय पर आया-जाया करते थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे नौकरानी जब सफाई करने आई तो उसने इंद्रावती को तख्त पर पड़ा देखा। उसे लगा कि सो रही होंगी। इस पर उसने आवाज दी, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई।

पास जाकर वह मृत पड़ी थीं। वह भागते हुए पड़ोस में रहने वाले IPS आशुतोष के चाचा रमेश चंद्र मिश्रा उर्फ कल्लू को जाकर बताया। वे भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद चाचा ने सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर भतीजे आशुतोष मिश्रा को फोन कर सूचना दी। उन्होंने बताया कि भाभी की हार्टअटैक से मौत हो गई है। जल्दी आ जाइए।

आईपीएस की मां की हत्या की सूचना पर मौके पर भीड़ लग गई।

आईपीएस की मां की हत्या की सूचना पर मौके पर भीड़ लग गई।

IPS आशुतोष के पहुंचने पर मामला पलटा

चाचा कल्लू ने मालीपुर पुलिस को घटना की सूचना दोपहर करीब 1 बजे दी। कहा कि 2 सिपाही भेज दीजिए। उस वक्त ये मामला हार्ट अटैक से मौत का था।

दोपहर ढाई बजे IPS आशुतोष मिश्रा खुद गांव पहुंचे। उन्होंने नौकरानी पियारी और चाचा कल्लू से जानकारी ली। बॉडी की हालत पूछी। तब पता चला कि इंद्रावती के गले से सोने की चेन, तुलसी की माला, नाक की कील और कान के टॉप्स गायब थे। पैरों में पहनी पायल भी नहीं मिली।

इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने हत्या के बाद जेवर लूटे जाने की आशंका जताई।

परिजनों ने डीप फ्रीजर मंगा लिया था। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

परिजनों ने डीप फ्रीजर मंगा लिया था। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

DIG अयोध्या पहुंचे, शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले

अयोध्या रेंज के DIG सोमेन वर्मा, SP प्राची सिंह मौके पर पहुंचीं। मालीपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर आई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

इंद्रावती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। होंठ पर खून लगा हुआ था। परिजनों के अनुसार, इंद्रावती बीपी की मरीज थीं।

पोस्टमार्टम से मौत का कारण पता नहीं चला

SP प्राची सिंह ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी करवाई गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चला। इस कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है। आशुतोष मिश्रा के चाचा ने शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट की बात कही थी। इसलिए हार्ट को हिस्टोपैथोलॉजिकल एनालिसिस के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

एसओ मालीपुर शशांक शुक्ला के मुताबिक, हत्या और लूट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मौत के कारण, गायब जेवर और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

-----------------------------

ये खबर भी पढ़ें

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर...

.

खबरें और भी हैं...

  • वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल: शिवसेना नेता पिस्टल की जांच करा रहा था, तभी फायर हुआ; आजमगढ़ से मुंबई जा रहा था

    शिवसेना नेता पिस्टल की जांच करा रहा था, तभी फायर हुआ; आजमगढ़ से मुंबई जा रहा था|वाराणसी,Varanasi - Dainik Bhaskar1:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 79 साल से हरियाली तीज मनाते हैं बांके बिहारी: 10 किलो सोने, 1000 किलो चांदी से बने झूले पर झूलते हैं; VIDEO में ठाकुरजी के दर्शन

    10 किलो सोने, 1000 किलो चांदी से बने झूले पर झूलते हैं; VIDEO में ठाकुरजी के दर्शन|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • क्या 2027 चुनाव लड़ पाएंगे आजम खान?: शिवपाल ने गृहमंत्री बनाने का दावा किया, इसमें कितना दम; जानिए सियासी समीकरण

    शिवपाल ने गृहमंत्री बनाने का दावा किया, इसमें कितना दम; जानिए सियासी समीकरण|संडे बिग स्टोरी,Sunday Big Story - Dainik Bhaskar2:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • महिला डॉक्टर की लाश अपनी ही क्लिनिक में मिली: मेरठ में 7 महीने पहले शादी हुई, पति से झगड़े के बाद मायके में रहती थी

    0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर