Jagdalpur Credit Society Gaban Case: जगदलपुर में 5वीं वाहिनी की कल्याण साख समिति में गबन का दायरा बढ़ा, एक और हेड कॉन्स्टेबल अरेस्ट

Published on 16 अग॰ 2026

Jagdalpur Credit Society Gaban Case: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल कर्मचारी कल्याण साख समिति में 3 करोड़ के गबन मामले में एक और हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। परपा पुलिस न हेड कॉन्स्टेबल संजय चौहान को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है अनियमिता और गबन का का दायरा बढ़ता जा रहा है।

मामले में समिति प्रभारी शिवाकांत तिवारी और सहायक संजय चौहान पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं 

मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी

इससे पहले 29 जुलाई को समिति के अध्यक्ष एवं हेड कॉस्टेबल शिवकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। संजय चौहान की गिरफ्तारी के बाद मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Jagdalpur Credit Society Gaban Case
बस्तर पुलिस अधीक्षक गबन के मामले में मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

लोन खातों और जमा राशि में हेराफेरी

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2012 से 2021 के बीच समिति के लोन खातों और जमा राशि में कथित हेराफेरी की शिकायत सामने आई थी। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर करीब 3 करोड़ रुपए की राशि का गबन किया गया।

समिति का अध्यक्ष और सहायक गिरफ्तार

शुरुआती जांच के दौरान समिति के अध्यक्ष शिवकांत तिवारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान से पूछताछ की गई। पुलिस को उनकी भूमिका भी संदिग्ध मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Jagdalpur Credit Society Gaban Case
बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा।

परिजनों ने गिरफ्तारी पर उठाए थे सवाल

शिवकांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद उनके परिजनों ने जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें निर्दोष बताया था। साथ ही समिति के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें: CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका

अन्य संदिग्ध लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी

बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मुताबिक मामले में जांच अभी जारी है। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। समिति अध्यक्ष और सहायक ने ही पूरा षडयंत्र रचा था और लोगों के रोल से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। विवेचना जारी है, अगर किसी के सम्मिलित होने की संभावना बनती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन केस: सीनियरिटी के मुद्दे पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, आरक्षकों को इंतजार

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल