Updated On: Aug 03, 2026 | 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार
Jana Nayagan Collection Report: थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' ने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए फिर से अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

'जन नायकन' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अपने करियर की आखिरी फिल्म माने जाने के कारण इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पहले हफ्ते में सुस्त कमाई के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में ऐसा धमाकेदार कमबैक किया है, जिसने सबको चौंका दिया है। सिनेमाघरों में थलापति के फैंस की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके चलते कलेक्शन के आंकड़ों में बड़ा उछाल देखा गया है।
खबरों के अनुसार फिल्म ने अपने 10वें दिन भारत में 10.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शुक्रवार के मुकाबले यह बढ़त 124.7 फीसदी से भी ज्यादा रहा, क्योंकि शुक्रवार को फिल्म की कमाई केवल 3.55 करोड़ रुपये पर सिमट गई थी। शनिवार को मिली इस बड़ी छलांग ने साबित कर दिया कि दर्शक अब भी इस एक्शन ड्रामा को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
घरेलू और विदेशी बाजारों में छाई थलापति की फिल्म
शानदार वीकेंड की बदौलत देश में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 175.60 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 204.70 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी थलापति विजय का जलवा बरकरार है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक करीब 88 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इन आंकड़ों को मिलाकर दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 285.50 करोड़ रुपये पार कर गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नाइट शोज में ऑक्यूपेंसी ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड
दर्शकों के भारी क्रेज के चलते सिनेमाघरों में ‘जन नायकन’ के शो हाउसफुल चल रहे हैं। शनिवार को तमिल वर्जन के लिए कुल 48.29 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सुबह के शोज में 28 फीसदी दर्शक मौजूद थे, लेकिन दोपहर होते-होते यह आंकड़ा बढ़कर 47.08 फीसदी हो गया। शाम के समय यह आंकड़ा 56.85 फीसदी तक पहुंच गया और रात के शोज में 61.23 फीसदी की रिकॉर्ड ऑक्यूपेंसी देखने को मिली।
ये भी पढ़ें: Maniesh Paul Birthday: किराए के पैसे तक नहीं थे, आज बॉलीवुड में चमकता है नाम! जानिए मनीष पॉल की कहानी
रविवार की कमाई के साथ कलेक्शन पहुंचा नए मुकाम पर
देशभर में 4,111 से ज्यादा शोज में चल रही इस फिल्म ने रविवार को भी लगभग 11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मिला-जुला रिव्यू मिलने और अन्य बड़ी फिल्मों से कड़े मुकाबले के बावजूद, थलापति विजय के फेयरवेल प्रोजेक्ट को देखने के लिए फैंस का क्रेज चरम पर है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए मील के पत्थर स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
