JioTag 2 भारत में लॉन्च, एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर करेगा काम, कीमत सिर्फ 1,249 रुपये

Published on 3 अग॰ 2026

JioTag 2 भारत में लॉन्च, एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर करेगा काम, कीमत सिर्फ 1,249 रुपये

Jiotag 2Image Credit source: Amazon

अगर आप अक्सर अपनी चाबी, बैग या दूसरी जरूरी चीजें कहीं रखकर भूल जाते हैं, तो जियो ने आपके लिए नया जियोटैग 2 लॉन्च किया है. यह स्मार्ट ट्रैकर अब एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ काम करता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,249 रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसमें नया डिजाइन और पहले से ज्यादा बेहतर ट्रैकिंग फीचर दिए हैं.

कीमत और नया डिजाइन

जियोटैग 2 को भारत में 1,249 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. बैंक ऑफर के तहत इसकी कीमत 1,199 रुपये तक हो सकती है. यह ब्लैक, रेड और ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. कंपनी ने इसे नए डिजाइन और नए शेप के साथ पेश किया है. ग्राहक इसे अमेजन इंडिया के जरिए खरीद सकते हैं.

अब एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ करेगा काम

जियोटैग 2 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ काम करता है. पहले वाला जियोटैग दोनों प्लेटफॉर्म को सपोर्ट नहीं करता था. नया मॉडल गूगल फाइंड हब और एपल फाइंड माई नेटवर्क के साथ जुड़कर काम करता है. इसकी मदद से यूजर अपनी खोई हुई चीजों की सेमी रियल टाइम लोकेशन देख सकते हैं और ब्लूटूथ रेंज से बाहर होने पर भी मैप के जरिए दिशा मिल सकती है.

120dB स्पीकर और IP64 रेटिंग जैसी खूबियां

जियोटैग 2 को पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है और इसे IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है. इसमें 120dB का इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है, जो ब्लूटूथ रेंज के अंदर सामान ढूंढने में तेज आवाज के जरिए मदद करता है. इसमें नॉन-स्टैंडर्ड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और इसका उद्देश्य यूजर्स के लिए रोजमर्रा की जरूरी चीजों को आसानी से ट्रैक करना है.

ये भी पढ़ें: पुराना स्मार्टफोन हैंग होने का विलेन कौन? क्या सच में जानबूझकर फोन धीमा करती हैं कंपनियां

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button