Updated On: Aug 02, 2026 | 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Friendship Day पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने 'Gen-Z दोस्तों' के लिए खास संदेश साझा किया। उन्होंने आजादी के साथ जिम्मेदारी निभाने की बात कही। उनका यह पोस्ट हालिया विवाद के बाद चर्चा का विषय बना।

कंगना रनौत (सौ. डिजाइन फोटो)
विस्तार
Kangana Ranaut Friendship day GenZ Message: आज पूरे देश में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर कंगना रनौत के भी सुर कुछ बदले हुए नजर आ रहे है। हाल ही में अपने जेन जी को लेकर दिए हुए बयान को लेकर घिरी कंगना ने आज जेन जी के नाम एक और संदेश साझा किया है।
बॉलीवुड की क्वीन और भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने जेन जी जनरेशन के दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश किया है। हालांकि अपने पुराने तीखे बयान के बाद ये नया बयान लोगों को हजम नहीं हो पा रहा है।
जिम में हुई मुलाकात से बदले विचार
कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि आज जिम में मैं दो Gen-Z लड़कियों से मिली जिन्हें मैं जानती हूँ,उन्होंने मुझसे पूछा कंगना दीदी हम डिजिटल ज़माने में पैदा हुए हैं और हाँ सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, Al और ये सब हमारे लिए जीने का एक तरीका है, हममें से ज़्यादातर लोग इनका इस्तेमाल कर रहे हैं और हममें से कुछ अब अलग तरह से नहीं जी सकते, हर कोई अपनी ज़िंदगी अपने तरीके से जीने की आज़ादी चाहता है।
सम्बंधित ख़बरें
आजादी के साथ जिम्मेदारी पर दिया जोर
मैंने जिज्ञासु युवतियों से कहा कि हाँ आप अपनी ज़िंदगी जीने के लिए आज़ाद हैं, जब तक आप दूसरों के बच्चों को चट्टान से नीचे नहीं फेंकतीं, या उन्हें कई टुकड़ों में नहीं काटतीं।क्योंकि ऐसे बहुत से मामले हैं जहाँ लिबरल और कंज़र्वेटिव ज़िंदगी के तरीके में टकराव हो रहा है और बहुत से बच्चे बिना किसी गलती के मारे जा रहे हैं और यह हमारे लिए एक बड़ी चिंता का विषय है, वे इस बात पर सहमत हुईं कि आज़ादी के लिए अकाउंटेबिलिटी की ज़रूरत होती है। मेरे Gen-z दोस्तों को हैप्पी फ्रेंडशिप डे। पीस आउट
ये भी पढ़ें:- ‘आग में घी मत डालो…’ ऋतिक रोशन के कमेंट पर भड़कीं कंगना रनौत, सबा आजाद का भी लिया नाम
जेन जी पर दिए बयान पर फंसी थी कंगना
हाल ही में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र आंदोलन में कुछ छात्रों की अभद्र भाषा के बाद कंगना ने इस जनरेशन के लिए तीखा बयान दिया था। उन्होंने इन्हें जेन जी नहीं बल्कि गटर जनरेशन कहकर संभोषित किया था। कंगना के इस बयान के बाद उन्हें काफी निंदा का सामना करना पड़ा था।
