Kareena Kapoor Pregnancy Truth: करीना कपूर का बेबी बंप या कुछ और? तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों का खुला सस्पेंस! - Haribhoomi

Published on 21 अग॰ 2026

Kareena Pregnancy Truth: करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। वायरल वीडियो के बाद उठे सवालों के बीच एक्ट्रेस की टीम ने सच्चाई बताई है।

Kareena Kapoor third pregnant truth

करीना कपूर के तीसरे बार प्रेग्नेंट होने की रूमर्स की सच्चाई आई सामने

  • Published: 21 Aug 2026, 06:28 PM IST
  • Last Updated: 21 Aug 2026, 06:55 PM IST

Kareena Kapoor Pregnancy Truth: बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं छाई हैं। शुक्रवार को उन्हें मुंबई में एक जिम के बाहर देखा गया जहां लोगों ने उनका बेबी बंप नोटिस किया। सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरें आग की तरह फैल गईं। लेकिन अब इन रूमर्स पर ब्रेक लग गया है क्योंकि एक्ट्रेस की टीम ने पूरी सच्चाई बता दी है।

वायरल वीडियो से शुरू हुई तीसरे बच्चे की चर्चा
हाल ही में करीना का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपनी टीम के साथ कार की ओर जाती दिखाई दे रही थीं। वीडियो में एक सदस्य उन्हें कैमरों से बचाने के लिए छाते का इस्तेमाल करता नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके लुक को प्रेग्नेंसी से जोड़ना शुरू कर दिया था।

करीना को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था। वीडियो में वह अपनी टीम के साथ नजर आईं और कुछ समय के लिए फोटोग्राफर्स से बचाने के लिए उनके ऊपर छाता भी किया गया। इसी दौरान कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका पेट थोड़ा उभरा हुआ लगा। इसके बाद इंटरनेट पर सवाल उठने लगे कि क्या करीना और सैफ अली खान अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

करीना की प्रेंग्नेंसी रूमर्स पर टीम ने दिया जवाब
अब अभिनेत्री की टीम ने इन तमाम अटकलों पर जवाब दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, करीबी सूत्रों ने करीना कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबरों को खारिज कर दिया है। सूत्रों ने कहा- "करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं... ये खबरें झूठी हैं।" एक और सोर्स ने कहा, "यह बस पास्ता, पिज़्ज़ा, छुट्टियों और खराब कैमरा एंगल का नतीजा है।"

Is Kareena Kapoor Khan Pregnant & expecting 3rd Child? pic.twitter.com/lr1PxeSzW4

— Rosy (@rose_k01) August 21, 2026

परिवार के साथ बीच हॉलिडे से लौटी हैं करीना
करीना और सैफ हाल ही में अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ बीच वेकेशन से लौटे हैं। यह ट्रिप सैफ अली खान के जन्मदिन के आसपास आयोजित की गई थी। सैफ ने 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया।

इस फैमिली हॉलिडे की कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली थीं। परिवार ने इस दौरान क्वालिटी टाइम बिताया।

तीसरा बच्चा नहीं चाहतीं करीना कपूर
करीना कपूर इससे पहले भी परिवार बढ़ाने को लेकर अपनी राय खुलकर जाहिर कर चुकी हैं। Vogue को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने सैफ से साफ तौर पर कहा है कि वह आगे और बच्चे नहीं चाहतीं।

करीना ने सैफ के चार बच्चों के पिता होने का जिक्र करते हुए परिवार और बच्चों के साथ उनके रिश्ते की भी बात की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि दोनों अपने काम और बच्चों के बीच बेहतर संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।

सैफ अली खान के करीना से दो बेटे हैं, जबकि उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। उस रिश्ते से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।

2012 में हुई थी करीना-सैफ की शादी
करीना कपूर और सैफ अली खान ने कई साल तक डेट करने के बाद अक्टूबर 2012 में शादी की थी। दोनों ने मुंबई में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।

शादी के करीब चार साल बाद 20 दिसंबर 2016 को उनके पहले बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। इसके बाद 21 फरवरी 2021 को करीना और सैफ दूसरी बार माता-पिता बने और उनके घर जेह अली खान का जन्म हुआ।

दोनों कलाकारों ने अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर हमेशा सावधानी बरती है, हालांकि वे समय-समय पर परिवार के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहे हैं।