कंटेस्टेंट ने दहेज के लिए झेला ससुराल का जुल्म, कहानी सुन अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल

Published on 18 सित॰ 2026

कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन्हें सुनने के बाद रोंगटे खडें हो जाते हैं, कुछ देर के लिए समझ नहीं आता कि क्या कहा जाए. ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ. शो में पहुंची एक कंटेस्टेंट ने अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में बताया, जिसे याद करना भी उनके लिए आसान नहीं है. उनकी बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी इमोशनल हो गए.

कंटेस्टेंट ने ससुराल में उनके साथ हुए अन्याय, अमानवीय बर्ताव के बारे में बताया. साथ ही 24 साल से अपनी बेटी से न मिल पाने का दुख भी जाहिर किया.

किसकी कहानी सुनकर इमोशनल हो गए बिग बी?

कपिला तनेजा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैं और ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचीं. खेल के दौरान जब उनकी पर्सनल लाइफ की बात सामने आई, तो अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए. कपिला ने बताया, ‘मैंने लव मैरिज की थी और मेरी इंटर-कास्ट मैरिज हुई थी. शादी के बाद मुझे ससुराल में दहेज को लेकर परेशान किया गया.’

ये भी पढें: थलापति विजय की 'जन नायकन' का हिंदी वर्जन OTT पर हुआ रिलीज, जानें कहां देखें

ससुराल वालों ने की जान से मारने की कोशिश

कपिला ने बताया कि शुरुआत में हालात किसी तरह संभले हुए थे, लेकिन उनकी सास के घर आने के बाद उनके साथ होने वाला बर्ताव बदल गया. ताने और परेशानियां बढ़ती गईं. उन्होंने बताया, ‘मेरे ससुराल वालों ने उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की. मेरे ऊपर मिट्टी का तेल डालकर मोमबत्ती से आग लगाने की कोशिश की गई.

कपिला ने बताया कि उस वक्त सर्दी का मौसम था. उनके कपड़ों का कुछ हिस्सा शरीर से चिपक गया था. उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया और पानी के टैंक तक पहुंचीं. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

ये भी पढें: दिशा सालियान केस के सवाल पर भागीं रिया चक्रवर्ती, CBI ने दर्ज की है FIR

कपिला ने बताया कि जब वह अस्पताल में थीं, तब उन्होंने अपनी बेटी को आखिरी बार देखा था. कपिला ने बताया कि 24 साल से उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें बेटी से मिलने नहीं दिया. शो में उन्होंने अमिताभ बच्चन से अपनी बेटी को आशीर्वाद देने की अपील भी की.

यहां देखें वीडियो -

अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल

अमिताभ बच्चन ने कपिला की पूरी बात सुनकर कहा, ‘उनके साथ जो हुआ, उसे सिर्फ अन्याय कहना भी कम होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि किसी भी महिला को ऐसी सिचुएशन से न गुजरना पड़े. इसके बाद अमिताभ ने कपिला की बेटी के लिए कहा कि अगर वह यह कार्यक्रम देख रही हैं, तो उन्हें अकेला महसूस नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनकी मां जिंदा हैं और यहीं मौजूद हैं.

अमिताभ ने मां के रिश्ते की अहमियत बताते हुए कहा कि एक बच्चे के लिए ‘मां’ शब्द बेहद खास होता है.

कपिला ने कितनी रकम जीती?

कपिला ने KBC 18 में खेलते हुए 7.5 लाख रुपये जीते. इसके अलावा उन्हें ‘सुपर संदूक’ से मिले बोनस के तौर पर 90 हजार रुपये भी मिले. उन्होंने अपनी जीती हुई रकम को लाइफलाइन के लिए बदलने का फैसला नहीं किया. हालांकि, 12 सवाल के बाद आगे नहीं खेल सकीं.

10 अगस्त से शुरू हुआ KBC 18

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन 10 अगस्त से शुरू हुआ है. शो को हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. ये शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टीवी और सोनी लिव पर आता है.

और पढ़ें