Kiccha Sudeep की बेटी ने पीठ पर बनाया भगवान गणेश का Tattoo, मच गया हल्ला, बौखलाए लोगों को मिला ऐसा जवाब

Published on 4 अग॰ 2026

Time Published: Tuesday, August 4, 2026, 16:41 [IST]

Kiccha Sudeep Daughter Sanvi Ganesha Tattoo: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर किच्चा सुदीप और उनकी बेटी सान्वी सुदीप इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। किच्चा सुदीप की बेटी सान्वी सुदीप की पीठ पर बने भगवान गणेश जी के टैटू ने बवाल मचा रखा है। कुछ लोग सान्वी के पीठ पर बने भगवान गणेश की तस्वीर को लेकर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं सान्वी के साथ साथ उनके पिता किच्चा सुदीप को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कई लोग सान्वी का सपोर्ट भी कर रहे हैं।

पत्रकार चक्रवर्ती चंद्रचूड़ ने टैटू बवाल पर क्या कहा?
पत्रकार और लेखक चक्रवर्ती चंद्रचूड़ ने अब इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्रोल करने वालों के प्रति अपना कड़ा गुस्सा जाहिर किया है। सान्वी सुदीप को लेकर हो रही आलोचना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा- ये भक्ति का सवाल नहीं है। ये बस किच्चा सुदीप के प्रति कुछ लोगों की नाराजगी है जो उनकी बेटी पर निकाली जा रही है।

Kiccha Sudeep Daughter

किच्चा सुदीप की बेटी के टैटू पर क्यों हो रहा है बवाल?

हाल ही में एक इंटरव्यू में पत्रकार चक्रवर्ती चंद्रचूड़ ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने जानबूझकर मशहूर हस्तियों को ट्रोल करने की आदत बना ली है। उन्होंने कहा- कुछ लोगों के लिए ट्रोल करना की जरूरी काम है। अगर कोई कुछ करता है, तो वो उसे एक बड़ा विवाद बना देते हैं और उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाते हैं। सान्वी के साथ भी ऐसा ही हो रहा है।

पत्रकार ने कहा- भक्ति व्यक्तिगत विश्वास है

चक्रवर्ती चंद्रचूड़ ने कहा कि भक्ति व्यक्तिगत विश्वास और भावना का मामला है। उन्होंने आगे कहा- हमारी संस्कृति में हम जहां भी भगवान को देखते हैं, उनका सम्मान करते हैं। अगर कोई अपनी भक्ति के प्रतीक के तौर पर गणेश जी का टैटू बनवाता है, तो इसमें क्या गलत है? भक्ति को शरीर के किसी हिस्से से नहीं मापा जा सकता। ये मन में होनी चाहिए।

'भक्ति का सही अर्थ नहीं जानते ऐसे लोग'

ट्रोल करने वालों की आलोचना करते हुए चक्रवर्ती चंद्रचूड़ ने कहा- जो लोग इस तरह आलोचना करते हैं, वो भक्ति का सही अर्थ या भगवान की अहमियत नहीं जानते। उनका मकसद भक्ति के बारे में बात करना नहीं बल्कि लोगों को निशाना बनाकर विवाद खड़ा करना है। हालांकि सान्वी सुदीप पहले ही गणेश टैटू विवाद पर अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर अभी भी चर्चा हो रही है। अब चक्रवर्ती चंद्रचूड़ के बयान ने इस विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है, जिससे इंटरनेट पर लोगों के बीच फिर से बहस छिड़ गई है।

सान्वी ने भगवान गणेश के टैटू पर दिया था ऐसा जवाब

क‍िच्‍चा सुदीप की बेटी सान्वी ने अपने टैटू को लेकर हो रही आलोचना पर खुलकर बात की थी। अपने फैसले पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा- लगता है कि अपने ही शरीर पर टैटू बनवाना गलत है। क्या मुझे हर फैसले के लिए आप लोगों से सलाह लेनी चाहिए? अपनी निजी पसंद पर लोगों के ध्यान देने को लेकर निराशा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की ज्यादा चिंता है कि लोग एक व्यक्ति को ट्रोल करने में कितनी एनर्जी लगाते हैं।

'कुछ लोग कायरों की तरह स्क्रीन के पीछे बैठे रहते हैं'

सान्वी ने अपने ऊपर बार-बार किए जा रहे दावों का भी जवाब दिया जिनमें उन्हें 'कुछ हासिल न करने वाला' कहा गया था। ये मानते हुए कि उन्होंने शायद ही कुछ किया है, सान्वी ने कहा कि कम से कम वह इस बारे में ईमानदार तो हैं, उन लोगों के उलट जो गुमनाम प्रोफाइल के पीछे छिपते हैं। एक कड़े शब्दों वाले पोस्ट में, उन्होंने इस बात की आलोचना की कि अपनी जिंदगी के कुछ हिस्सों को निजी रखने पर उन्हें जज किया जाता है। उन्होंने लिखा- आप लोग कायरों की तरह स्क्रीन के पीछे बैठे रहते हैं और जब हम अपनी जिंदगी के कुछ पहलुओं को सबके सामने नहीं लाते, तो नाराज हो जाते हैं।