Kokernag-Anantnag Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

Published on 22 जुल॰ 2026

Time Updated: Wednesday, July 22, 2026, 15:28 [IST]

Kokernag-Anantnag Terror Attack: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाका बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिसवालों पर अचानक गोलीबारी कर दी। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान बड़गाम जिले के बीरवा निवासी हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में जवान को अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

उधर, आतंकवादी घटनास्थल से भाग निकले। अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस घटना को कोकरनाग-अनंतनाग रोड से जुड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हमले की पुष्टि की। जांच जारी है, अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

kokernag-anantnag-terror-attack

Amarnath Yatra के दौरान हमला, दहशत में श्रद्धालु!

आपको बता दें कि, यह हमला ठीक उस वक्त हुआ है, जब श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 चल रही है। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। घटनास्थल से 48 किलोमीटर दूर पहलगाम और 14 किलोमीटर दूर बालटाल रूट्स पर हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही बहुस्तरीय व्यवस्था कर चुकी हैं। ड्रोन, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS), CCTV, सैकड़ों सुरक्षा कंपनियां तैनात की गई हैं।

अनंतनाग पुलिस ने नुनवान बेस कैंप पर FRS से ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) को पकड़ा था। रेलवे पुलिस ने भी संदिग्धों को हिरासत में लिया। इस हमले ने यात्रा सुरक्षा पर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था मजबूत है और यात्री प्रभावित नहीं होंगे।

Jammu Kashmir Terror Attack: 2026 में जम्मू-कश्मीर के रास्ते आतंकियों की एंट्री!

आपको बता दें कि, इस साल जनवरी महीने में किश्तवाड़ और कठुआ में कुछ एनकाउंटर हुए। इसमें एक पाकिस्तानी घुसपैठिए की मौत हुई थी। फरवरी में किश्तवाड़ में Jaish-e-Mohammed के तीन आतंकी मारे गए। वहीं, अप्रैल महीने में गंदरबल में एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने ढेर किया। जून के महीने में शोपियां में LeT आतंकी जाकिर अहमद गनी (कमांडर) को 5 दिन के ऑपरेशन के बाद मार गिराया गया। इसके बाद अब 22 जुलाई अनंतनाग लाल चौक हमले में हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए। इस तरफ, नजर आता है कि आतंकी लगातार जम्मू के रास्ते भारत में दहशत मचाने पहुंच रहे हैं।